रांची में दिल दहलाने वाली घटना: हाईकोर्ट की सुनवाई के दिन राज मिस्त्री ने की आत्महत्या

Shocking incident in Ranchi: Raj Mistry commits suicide on the day of High Court hearing

रांची आत्महत्या मामला: राजधानी रांची के रातू रोड स्थित सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां थाने के ठीक सामने एक बिल्डिंग में राज मिस्त्री मुकेंदर उरांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

मृतक की पत्नी शांति उरांव के अनुसार, मुकेंदर उरांव की बिल्डिंग से जुड़ा एक अवैध कब्जे का मामला झारखंड हाईकोर्ट में चल रहा था। कोर्ट ने कुछ दिन पहले ही संपत्ति से कब्जा हटाने का आदेश दिया था। जिस दिन मुकेंदर ने आत्महत्या की, उसी दिन इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में हुई थी। सुनवाई के बाद वे घर लौटे और कुछ देर बाद फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के वक्त मुकेंदर घर में अकेले थे। उनकी पत्नी काम पर और बच्चे स्कूल गए हुए थे। दोपहर की यह घटना तब सामने आई जब शाम तक घर का दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने बालकनी के रास्ते घर में प्रवेश किया और अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए—मुकेंदर उरांव का शव सीलिंग फैन से झूलता मिला।

सूचना मिलते ही सुखदेवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में था। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close