दिल दहलाने वाली खबर : बेटी की दूसरी शादी से सदमे में पिता की हुई मौत…पिता का शव देख बेटी की भी चली गयी जान

दुमका। दुमका से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। बेटी की दूसरी शादी करने से नाराज पिता की सदमे में मौत हो गयी। इधर, पिता की मौत की खबर सुनकर दुल्हन भी पिता का शव देखने मायके आयी, जहां पिता को मृत देख सदमे में वो बेहोश होकर गिर गयी। कुछ देर में उसकी भी मौत हो गयी। बेटी ने अपने पिता का शव देखते ही प्राण त्याग दिए. बाप-बेटी की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है. पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की छानबीन जारी है।

मामला गोपीकांदर प्रखंड के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के पिनरगड़िया गांव का है. यहां की रहने वाली मीरा रानी (32 ) ने गांव निवासी लाल चन्द्र राय संग दूसरी शादी कर ली. इस बात से मीरा के 55 साल के पिता को ऐसा सदमा लगा कि उनकी सांसे थम गई. इधर, पिता की मौत की खबर सुनते ही घर पहुंची बेटी मीरा की भी सदमे में मौत हो गई. दोनों बाप-बेटी की मौत की सूचना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया. घटना की सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीरा की शादी लगभग 8 साल पहले हुई थी. उसके दो बच्चे भी हैं. पति से विवाद के बाद उसने अपने गांव के ही रहने वाले शादीशुदा लालचंद राय से दूसरी शादी कर ली. परिवार की बदनामी से नाराज पिता सदमे में चला गया. बेटी से रिश्ता तक तोड़ लिया था. सामाजिक बदनामी के कारण वह ज्यादातर अपने घर में ही खुद को कैद रहने लगे. बीती 4 मार्च को उनकी मौत हो गई. गांव वालों के द्वारा मीरा को उसके पिता की मौत की सूचना मिली।

पिता की मौत की जानकारी मिलते ही बेटी मीरा दूसरे पति लालचंद राय के साथ घर पहुंची. पिता के शव को देखकर उनकी मौत का जिम्मेदार खुद को मानने लगी और वह अचेत होकर गिर गई. पति ने उसकी नब्ज टटोली, लेकिन मीरा की भी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलों झानो मेडिकल अस्पताल दुमका भेज दिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close