झारखंड में अगले चार दिन गरमी का रहेगा कहर: 17-18 को लू और 19-20 को कुछ जगहों पर पड़ेगी फुहारें

रांची। मानसून झारखंड में तीन से चार दिनों के अंदर दस्तक दे सकता है लेकिन पूरे राज्य में इसे फैलने में समय लगेगा। इस वक्त मानसून बिहार के पूर्वी हिस्से अररिया, पूर्णिया तथा बंगाल के पूर्वी हिस्सा सिलिगुड़ी के आसपास ठहर गया है। अभी राहत मिलने में लगभग एक सप्ताह का और समय लग सकता है। बढ़ते तापमान औऱ उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। दोपहर में कहीं बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल होने लगा है।

संताल के कुछ इलाकों में भी छिटपुट बारिश की खबर है। झारखंड के कई हिस्सों में प्री मानसून का असर दिख रहा है। प्री मानसून की वजह से राज्य के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश की खबर आ रही है। जमशेदपुर के साथ- साथ सहित आसपास के शहरों में आंधी के साथ बारिश हुई। हालांकि अधिकांश राज्यों में गरमी की स्थिति बेहद खराब है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहली बार राज्य के 18 जिलों में एक साथ तापमान 40 के पार पहुंचा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने इसे लेकर येलो अलर्ट तक जारी कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राजधानी में 17 व 18 जून को हीटवेव चलने और शाम के वक्त आंशिक बादल छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 19 व 20 जून को दिनभर आंशिक बादल छाए रहने और मेघ गर्जन की संभावना है। 17 व 18 जून को राज्य के उत्तर पूर्वी यानी देवघर, दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में कहीं-कहीं मेघ गर्जन वज्रपात व तेज सतही हवा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close