Heavy Rain Alert: 28 जुलाई से 3 अगस्त तक कई राज्यों में मूसलधार बारिश का कहर, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Heavy Rain Alert: देशभर में एक बार फिर मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 28 जुलाई से 3 अगस्त तक देश के कई हिस्सों में अति भारी से भी अधिक बारिश हो सकती है।

Heavy Rain Alert:किन राज्यों में है सबसे ज्यादा खतरा?

  • पूर्वी राजस्थान: 28–31 जुलाई के दौरान अत्यधिक भारी बारिश की संभावना

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर): 29–31 जुलाई तक भारी बारिश का नया दौर

  • उत्तर प्रदेश और बिहार: बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • कोंकण, गोवा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र: 28–30 जुलाई तक मूसलधार बारिश

  • पूर्वोत्तर भारत (असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा): 1–3 अगस्त को भयानक बारिश

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Heavy Rain Alert:क्या कहता है मौसम विभाग?

IMD के अनुसार, मानसून की सक्रियता के चलते देश के अधिकांश हिस्सों में अगले 7 दिनों तक गरज, चमक, तेज हवाएं और भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। लो प्रेशर ज़ोन और मानसून ट्रफ के बदलाव के चलते ये असर और तेज़ होने की आशंका जताई गई है।

 आम जनता और प्रशासन के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने किसानों, यात्रियों और पर्वतीय क्षेत्रों के निवासियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और पेड़ गिरने जैसी घटनाएं भी बढ़ सकती हैं।

Related Articles

close