हेमंत कैबिनेट ब्रेकिंग: कैबिनेट की बैठक जारी, कर्मचारियों के आज होने वाला है ये बड़ा फैसला, लाखों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ..

Hemant Cabinet Breaking: Cabinet meeting continues, this big decision of the employees is going to be taken today, lakhs of employees will get benefits..

Hement Cabibenet Breaking: हेमंत कैबिनेट की बैठक शुरू हो गयी है। बैठक में आज कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला होने वाला है। कैबिनेट में आज राज्यकर्मियों के लिए ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’ का संशोधित प्रस्ताव लाया जा रहा है। कैबिनेट से मुहर के बाद कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा लागू हो जायेगा। पिछले प्रस्ताव में संसोशधन के बाद इसे कोर्ट में लाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

आपको बता दें कि राज्यकर्मियों को पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा योजना देने का फैसला पूर्व की कैबिनेट में किया था। पर इसमें कुछ त्रुटियां रह गयी थी, जिसे संशोधित करके पेश किया जा रहा है। बीमा योजना से डेढ़ लाख पेंशनर और उनके परिजनों (फैमिली पेंशनर) को तय प्रीमियम पर इलाज की सुविधा मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

इससे पहले स्वास्थ्य बीमा योजना में राज्यकर्मियों के साथ पेंशनरों और उनके परिजनों के लिए भी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू है। लेकिन, उसमें पेंशनरों को उतनी सुविधाएं नहीं है, जितनी कर्मचारियों के लिए हैं। अब उसमें संशोधन कर सरकार चिकित्सा सुविधा में बढ़ोतरी कर रही है। अब तक स्वास्थ्य बीमा योजना में करीब दो लाख राज्यकर्मियों और पेंशनरों ने बीमा का लाभ लेने के लिए निबंधन कराया है, जिसके तहत कर्चमारियों को 6000 रुपये सलाना प्रीमियम देना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

कर्मचारियों के स्वास्थ्य बीमा को लेकर सरकार ने टाटा एआइजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी के साथ पांच लाख रुपये की चिकित्सा सुविधा देने का करार हुआ है। पांच लाख से अधिक का इलाज होने पर बफर स्टॉक से भुगतान योजना के लिए राज्य आकस्मिकता निधि से 150 करोड़ रुपये लिये जायेंगे। इनमें 100 करोड़ उस वित्तीय वर्ष में योजना के क्रियान्वयन पर खर्च होना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close