ED के सामने हाजिर हो रहे हैं हेमंत सरकार….तो राज्यपाल का क्या होगा रूख……ED दफ्तर के साथ-साथ राजभवन पर भी टिकी नजर

रांची। हेमंत सरकार और राजभवन के बीच शीत युद्ध चल रहा है। सियासी तल्खी के बीच कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ED के सवालों का सामना करेंगे। ईडी की पूछताछ पर सबकी नजर तो होगी ही, नजर राजभवन के रूख पर सबकी टिकी होगी। एक हजार करोड़ के अवैध खनन मामले में ईडी के समन के बाद राजभवन पर राजनीतिक हमला तेज हुआ।

चुनाव आयोग के फैसले के बाद चल रही तनातनी के बीच जब से ED ने हेमंत सोरेन को समन भेजा है, तभी से ही हेमंत के तेवर विपक्ष और राजभवन दोनों को लेकर काफी तीखे हुए हैं। गुरुवार की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास में एकत्रित होंगे। विधायकों के आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी कार्यालय के लिए रवाना होंगे। रणनीति बनाई गई है कि पूछताछ समाप्त होने तक सारे विधायक मुख्यमंत्री आवास में ही डटे रहेंगे। झामुमो और कांग्रेस के वरीय नेताओं को पूरी स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्यपाल रमेश बैस ने दोबारा मंतव्य मांगे जाने की बात रायपुर में कही थी। चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसा कोई मंतव्य नहीं मांगा गया है। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर आग्रह किया है कि राज्यपाल को दोबारा मंतव्य के आधार पर निर्णय लेने से रोकें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होंगे। ऐसे में राजभवन के रुख पर भी निगाहें होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close