हेमंत सोरेन इसी महीने जाएंगे विदेश दो देशों का कर सकते हैं दौरा, सीएम सचिवालय तैयारी में जुटा

Hemant Soren will go abroad this month, may visit two countries, CM secretariat busy in preparations

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द ही विदेश दौरे पर जायेंगे। माना जा रहा है मुख्यमंत्री इस दौरान इन्वेस्टर्स से मुलाकात करेंगे और झारखंड में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री दो देशों का जल्द दौरा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री का सचिवालय मुख्यमंत्री के दौरे की रुपरेखा बनाने में जुटा हुआ है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहली बार बतौर मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर जायेंगे। इस दौरान वो स्वीडन और स्पेन का दौरा कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन निवेश के लिए विदेश जा सकते हैं। सीएम हेमंत सोरेन साथ नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी विदेश दौरे पर जायेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री का विदेश दौर इसी महीने हो सकता है। सीएम के विदेश दौरे के लिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से क्लियरेंस मांगी गई है। मुख्यमंत्री अपनी पूरी टीम के साथ विदेश दौरा पर जाएंगे। निवेशकों के साथ चर्चा के साथ-साथ झारखंड में उद्योगों के गठन को लेकर भी चर्चा होगी।

 

 

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि निवेश के लिए मुख्यमंत्री के विदेश दौरे से ऐतराज नहीं, पर पहली जरूरत राज्य के सीक इंडस्ट्रीज को जिंदा करने की है। पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री का विदेश दौरा झारखंड के विकास के लिए नए आयाम गढ़ने वाला है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की तरह हमारे मुख्यमंत्री कोई सैर सपाटा के लिए नहीं जा रहे हैं।

Related Articles

close