झारखंड- स्कूलों में छुट्टी ब्रेकिंग: कड़ाके की ठंड का अलर्ट, 31 दिसंबर तक स्कूलों को बंद करने का ऐलान, जारी हुआ आदेश, पढ़िये

Jharkhand school holidays: Severe cold alert, schools closed until December 31st, order issued; read on.

Jharkhand School Band । झारखंड में बढ़ती ठंड और शीतलहरी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), भारत मौसम विज्ञान केंद्र रांची की तरफ से जारी अलर्ट के बाद राज्य में अगले आदेश तक भारी ठंड और शीतलहरी की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इसी के तहत रांची जिले को येलो जोन की श्रेणी में रखा गया है।

यहां देखें आदेश…

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत रांची जिले में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से लेकर 12वीं तक की नियमित कक्षाओं को 27 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक स्थगित कर दिया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस अवधि के दौरान स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां नहीं होंगी। सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें, ताकि ठंड के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। हालांकि, आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि किसी विद्यालय में पहले से परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित है, तो संबंधित विद्यालय अपने विवेकानुसार परीक्षा का संचालन कर सकते हैं।

 

परीक्षा आयोजित करते समय विद्यालयों को ठंड को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।बीते कुछ दिनों से रांची समेत झारखंड के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और रात के समय घना कोहरा और ठंडी हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव की सलाह दी जा रही है।

 

प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से सुरक्षित रखें और अनावश्यक रूप से सुबह-शाम बाहर न भेजें। मौसम की स्थिति को देखते हुए आगे भी आवश्यकतानुसार आदेश जारी किए जा सकते हैं।कुल मिलाकर, मौसम विभाग की चेतावनी और प्रशासन के इस फैसले से छात्रों को राहत मिली है, वहीं स्कूलों को भी सुरक्षा के मद्देनजर स्पष्ट दिशा-निर्देश मिल गए हैं।

Related Articles

close