बढ़ेगा मानदेय : हेमंत सरकार बढ़ा सकती है ग्राम प्रधानों का मानदेय….सम्मान समारोह में मांगपत्र पर दिया ये आश्वासन

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों सौगातों की बारिश कर रहे हैं। फिर से चाहे बात कर्मचारियों की हो या फिर युवाओं की। अब खबर ये आ रही है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ग्राम प्रधानों का मानदेय बढ़ा सकती है। ग्राम प्रधानों के आवेदन पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि, जल्द ही उनकी मांगों पर विचार किया जायेगा। साहिबगंज के पतना में ग्राम प्रधान सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने मांगों पर विचार करने का भरोसा दिलाया।
ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आवेदन देकर झारखंड के अनुसूचित क्षेत्रों में असंवैधानिक ढंग से गठित पंचायत व्यवस्था एवं नगर पालिका व्यवस्था को रद्द करने की मांग की।
इस दौरान झारखंड में भी पेसा कानून 1996 के तहत अनुसूचित क्षेत्रों के लिए अविलंब नियमावली बनाने, पारंपरिक प्रबंध करने वाली ग्राम सभा को शक्ति देने, संताल परगना में सर्वे सेटलमेंट कार्य को जल्द पूरा करने तथा मुख्यमंत्री द्वारा घोषित ग्राम प्रधानों के माध्यम से विकास के लिए 25 लाख रुपए खर्च करने के वादे को पूरा करने की मांग की गई है।









