राशिफल 7 सितंबर : मिथुन राशि वालों को उपलब्धि, धनु राशि को रुका हुआ पैसा और कुंभ राशि के लोगों को मिलेगा सितारों का साथ

Today horoscope: आज गुरुवार को मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों को उपलब्धि मिलने के योग हैं। धनु राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी । कुंभ राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। बिजनेस में फायदा भी होगा। मीन राशि वालों के लिए ग्रह स्थिति अच्छी रहेगी। इनके अलावा वृष राशि के बिजनेस करने वाले लोग जल्दबाजी में फैसले न लें। वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोग परेशान हो सकते हैं। वहीं, बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।

मेष राशि
आज का दिन जातक किसी यात्रा पर न जाएं। सेहत से परेशान रहेंगे।। संतान की वजह से परेशान रहेंगे। धन व नौकरी के लिए समय अच्छा है। किसी चर्चा या वाद-विवाद में भाग न लें। शेयर बाजार से दूर रहें। बिजनेस में ज्यादा विश्वास नुकसान देगा। परिवार के साथ मनोरंजन करेंगे। किसी के सामने प्रेम का इजहार करना है तो दिन सामान्य है। सोच-समझकर कदम उठाएं।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग- ग्रे

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृष राशि
आज दिन की स्थिति अच्छी रहेगी और बीमार व्यक्ति की भी तबीयत में सुधार होगा। घर में सुख- शांति का समय बितेगा। काम में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नौकरी में खुशी का समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। गर्लफ्रेंड से मुलाकात होगी। बिजनेस में विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी जिससे मन खुश होगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गेरुआ

मिथुन राशि
आजके दिन दांपत्य जीवन के अच्छे क्षणों का अनुभव करेंगे। सामाजिक ख्याति और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मनोरंजन के कामों में भाग लेंगे। आज शॉपिंग करेंगे, घूमेंगे और बाहर खाएंगे पियेंगे। कपड़ें या वाहन की खरीद कर सकते है। विपरीत जेंडर के व्यक्तियों के साथ का परिचय होगा और दोस्ती में परिवर्तित होगा। बिजनेस में भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। धन लाभ होगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्क राशि
आजके दिन सेहत का ध्यान रखना होगा। बीमारी पर धन खर्च होने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें, गलत रास्ते पर न चले बुद्धि विवेक से काम करे वरना आगे चलकर पछताना पड़ सकता है, उसका ध्यान रखें,पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। गलत काम से बचें, बदनामी होने का योग है। धार्मिक काम मे मन लगाए ईश्वर आपकी हर मनोकामना पूरा करेंगे। जीवनसाथी की सेहत परेशानी खडी करेगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा

सिंह राशि
आज सिंह राशि वालों के भाग्य वृद्धि के साथ आकस्मिक धन लाभ होगा। विदेश जाने वाले लोगों के प्रयास सफल होंगे। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। धार्मिक कामों में या यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। पारिवारिक सदस्यों और अधिकारियों के साथ दिन अच्छा गुजरेगा। नौकरी करने वालों को लाभ मिलेगा। संतान की चिंता न करें, सिर्फ उनका मार्गदर्शन करें, सही मार्गदर्शन उन्हें सफलता दिलाएगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- पिस्ता ग्रीन

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कन्या राशि
आज का दिन सेहत के लिए अच्छा बना रहेगा। नौकरी बिजनेस में परिश्रम का लाभ मिलेगा। ऑफिस में अधिकारी से मिला प्रोत्साहन उत्साह बढ़ाएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। पिता से लाभ होगा। सरकारी कार्य में सरलता रहेगी। जीवनसाथी के साथ सुख और आनंद अनुभूति रहेगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- मेहरून

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नये नये मार्ग खुलेगा और यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे किया, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आप संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान दे, नहीं तो वह किसी गलत काम की तरफ अग्रसर हो सकते हैं। जीवनसाथी के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी आज दूर होगी। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है।
शुभ अंक-7
शुभ रंग- लाल

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों ने यदि किसी प्रोजेक्ट की शुरुआत करनी है, तो उसके लिए अपनी आंख व कान खुले रखें। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर सदस्यों से कुछ बातचीत कर सकते हैं और आप अपने घर की रेनोवेशन का काम शुरू करवा सकते हैं। बदलाव की इच्छा बढ़ेगी।
शुभ अंक-9
शुभ रंग- बेबी पिंक

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें आज किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा और आप अपने किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि किसी काम को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- आसमानी

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन होगा। आप सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे। कुछ समय से यदि कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी और विद्यार्थियों को किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक-3
शुभ रंग- पीला

कुम्भ राशि
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है और परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी लोंग वीकेंड की छुट्टी प्लान कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आपके किसी रिश्तेदार के द्वारा हल होगी।आज किसी से धन उधार लेने से बचें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सुनहरा

मीन राशि

आज के दिन आपके लिए शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप नौकरी के साथ किसी और काम को लेकर परेशान रहेंगे। नोकरी में आपके साथ काम करने वाले कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा और संतान का कोई कार्य आज टालना ठीक नही होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नेवी ब्लू

Related Articles

close