9 जनवरी 2023 का राशिफल : मिथुन राशि वालों को मिलेगा धन, मीन राशि वाले विवाद से बचें, देखिये कैसे रहेंगे आपके सितारे

रांची: 9 जनवरी सोमवार को कई राशियों का भाग्य उदय होगा। कुछ बिगड़े काम बनेंगे, तो कुछ लोगों को उम्मीद के मुताबिक परिणाम मिलेगा। कुछ लोगों को अपने गुस्से पर संयम और खर्च पर नियंत्रण रखना होगा, आइये देखते हैं कैसे हैं सोमवार को आपके सितारे..
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है. आज आपके जो काम बनते बनते रह गए थे, वह पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं. आज आपको सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिलेगा. आप किसी रसूखदार व्यक्ति के द्वारा अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करेंगे, जिससे आप अपने रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से शुरू कर पाएंगे और अपने व्यापार में बढ़ोतरी देखेंगे. व्यापार में किसी एक्सपर्ट की भी मदद ले सकते हैं, जो आगे बढ़ाने में काफी सहायता करेंगे. पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा. नौकरी कर रहे जातको की बात करें तो कल का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है.
उपाय :- सुगन्धित चीज़ों का प्रयोग करने से स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका उत्तम रहने वाला है. नौकरी कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा. आज आपको अपनी नौकरी में प्रगति देखने को मिलेगी. कल आप उच्च अधिकारी द्वारा दिए गए कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे. विद्यार्थी कल किसी नए विषय में भी अपनी रुचि को जागरूक करेंगे. कार्य क्षेत्र में सुधार होगा. जो लोग बेरोजगार हैं, काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, आज उन्हें अच्छा रोजगार मिल सकता है.
उपाय :- काली गाय की सेवा करने से प्रेम सम्बन्ध अच्छे चलेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है. जो लोग राजनीति में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, आज उनके लिए अच्छा है. पॉलिटिक्स में उन्नति संभावित है. आज आपके स्वास्थ्य में सुधार देखा जा सकता है. आज आपको अपने माता-पिता का साथ मिलेगा. आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है. अगर आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिलेगा. किसी के वाद-विवाद में पड़ने से आपको बचना होगा नहीं तो आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं. नौकरी कर रहे जातक आज अपनी नौकरी के साथ-साथ कोई साइट काम भी कर सकते हैं, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी. विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और उसमें जीत हासिल करेंगे.
उपाय :- विधारा की जड़ को रात्रि में एक पात्र में भीगकर रखें व अगली सुबह उस जल का सेवन करने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका सुखमय रहने वाला है. जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं, आज उन्हें व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलता हुआ दिख रहा है, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे, और अपने लिए भी कुछ खरीदारी अवश्य करेंगे और परिवार की जरूरतों का ध्यान रखते हुए उनके लिए भी खरीदारी करेंगे.आज के दिन आपको परेशान अधिक करना होगा लेकिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, जिससे आप सभी कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे. छात्रों के कैरियर में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति की संभावना है, जिससे कुछ सीखने को मिलेगा. पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा. कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी.
उपाय :- ध्यान, योग व मेडिटेशन करने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज अपनी रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने में व्यस्त रहेंगे. यात्रा पर भी जा सकते हैं, उनके लिए काफी लाभदायक रहेगी. नौकरी कर रहे जातकों को कल नौकरी में नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे. आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा, बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. कल आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है. कल आपके दृश्यता में कमी रहेगी.
उपाय :- दादा-दादी, या उम्रदराज़ लोगों का सम्मान करने से सेहत में सुधार आएगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। जो लोग बैंकिंग, टीचिंग व मीडिया क्षेत्र से जुड़े हैं, कल का दिन उनके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज उन्हें कुछ ना कुछ शुभ समाचार सुनने को मिलेगा. अगर आपका कोई कार्य काफी समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होता हुआ नजर आ रहा है. आज आपको नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा. अफसरों से आपके कार्यों की तारीफ सुनने को मिलेगी, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे. आपकी नौकरी में भी तरक्की देखने को मिलेगी. आप की आय में वृद्धि होगी. सेहत का ध्यान रखें. दांपत्य जीवन की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
उपाय :- नरसिंह चालीसा व आरती पढ़ने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे आप थोड़े से तनाव में रहेंगे. आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. अगर आप बजट बनाकर चलें तो आपके लिए बेहतर रहेगा. जमीन या मकान क्रय करने की बात चलेगी. परिवार का साथ मिलेगा. आज आपके भवन या संपत्ति में वृद्धि हो सकती है प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए कल का दिन बढ़िया है. आज आपके विवाह पर मोहर लग सकती है, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे. नौकरी कर रहे जातक अपनी नौकरी में कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।
उपाय :- शुद्ध शहद का रोजाना प्रयोग करने से स्वास्थ्य अच्छा होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है. आज आप जो भी व्यवसाय कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिलेगी. आज आप किसी नए व्यवसाय के बारे में भी सोचेंगे. छात्रों को अपने कैरियर को लेकर उत्साह रहेगा.आज उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. सभी लोग उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करेंगे. नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने नौकरी के कार्य से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. आज आपको आय के नए मार्ग मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाएंगे. आज आप परिवार की जरूरतों के लिए कुछ खरीदारी करेंगे, जिससे सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे. परिवार वाले आज आपको सरप्राइस पार्टी देंगे.
उपाय :- घर में फटे-पुरानी पुस्तकें या धार्मिक ग्रंथों को न रखने से फैमिली लाइफ अच्छी चलेगी.
धनु राशि
धनु राशि वाले जातको की बात करें तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है. व्यवसाय कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आज शाम को व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलता हुआ दिख रहा है, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे. जो लोग मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब में कार्यरत है, आज उन्हें सफलता प्राप्त होगी. आज आपके रुके हुए धन के आगमन होने के संकेत है. वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद के द्वारा कल आप किसी नए कार्य को कर सकते हैं. माता-पिता से आज आपकी किसी बात को लेकर बहस हो सकती हैं, जिसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं. दांपत्य सुख में वृद्धि होने की संभावना है. किसी तीसरे के कारण अनबन देखने को मिलेगी, जिससे आप परेशान दिखेंगे.
उपाय :- घर में फटे-पुरानी पुस्तकें या धार्मिक ग्रंथों को न रखने से फैमिली लाइफ अच्छी चलेगी.
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है. विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी करते हुए नजर आएंगे, जिसमें उन्हें सफलता प्राप्त होगी. मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे, जिससे परीक्षा में अच्छे अंक ला सकें. बैंकिंग वैरायटी व्यवसाय में लाभ की संभावना है. रहन-सहन कष्ट में हो सकता है. धैर्य बनाए रखें. आज कारोबार में वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है. आज आप कोई नया वाहन अपने घर ला सकते हैं. आज आपको किसी मित्र के द्वारा कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपकी आय में बढ़ोतरी होगी. मित्र और परिवार के साथ आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाएंगे, जहां सभी लोग खूब आनंद करेंगे.
उपाय :- दूध मिले जल से स्नान करने से हेल्थ अच्छी रहेगी.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. आज आपको अपने स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जिससे आप थोड़ा सा परेशान दिखेंगे, आपको भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है. आप अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव करेंगे, तो आपको बेहतर लगेगा।
आज आपको अपनी संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा, आप कोई नया वाहन अपने घर लाएंगे, जिससे परिवार में खुशियां भरा माहौल होगा. आज आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं, जहां सभी लोग खूब मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे. संतान के भविष्य के लिए आप अपने परिचितों से बातचीत करेंगे, जिससे आप उन्हें अच्छी शिक्षा प्राप्त करा सकें. नौकरी कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आज आपको अपनी नौकरी में जूनियरों व सीनियरों का सहयोग मिलेगा, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे. व्यवसाय कर रहे जातक आज अपनी व्यवसाय की समस्याओं को अपने पिता से सांझा करेंगे, जिससे उन्हें समस्याओं का हल प्राप्त होगा.
उपाय :- प्रेमी/प्रेमिका को पीले वस्त्र भेंट करने से प्रेम सम्बन्ध मजबूत होंगे.
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा. जो विद्यार्थी बाहर जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए समय अच्छा है. बैंकिंग व आईटी जॉब के जातकों को लाभ हो सकता है. धन की प्राप्ति होगी, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा.
आज आपको किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा, आपको अपनी बातों को बहुत ही तोलमोल कर करना होगा, वही आपके लिए बेहतर रहेगा. आज आपका मन किसी बात को लेकर प्रसन्न रहेगा. किसी पैतृक संपत्ति से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. आज आप अपने लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे आप अपनी पसंदीदा चीजों को करेंगे. जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर घूम रहे हैं, आज उन्हें अच्छी नौकरी मिल सकती है, जिससे वह खुश नजर आएंगे.
उपाय :- गणेश जी को हरी दूर्वा (दूब, घास) चढाने से नौकरी/बिजनेस में सफलता मिलेगी.












