भीषण सड़क हादसा: कार और ऑटो की जबरदस्त टक्कर..3 लोगों की मौत,6 की हालत गंभीर

गिरिडीह : जिला के ताराटांड़ थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बड़कीटांड के पास एक ऑटो और कार में भिड़ंत हो गई। इस घटना में तीन की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल से चल रहा है।

कैसे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि धनबाद की तरफ से आ रहा एक ऑटो गांडेय की तरफ जा रही थी। जबकि गिरिडीह की तरफ से एक कार धनबाद की ओर जा रही थी। इस बीच बड़कीतांड मोड़ के सामने दोनो वाहनों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पर सवार सभी लोग जमीन पर आ गिरे जिसमें महिला समेत तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे की सूचना मिलते ही ताराटांड़ थाना प्रभारी विकास पासवान घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया है। वहीं पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस घायलों का बयान लें रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close