Holi पर झारखंड में कैसा रहेगा मौसम ? बारिश होगी या तेज हवाएं चलेगी, जानिये मौसम विभाग ने होलिका दहन के दिन और होली के दिन का क्या दिया है अपडेट

Weather In Holi : झारखंड में मौसम की लुकाछिपी जारी है। ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल है कि क्या मौसम होली के रंग में भंग डालेगा। कहीं आंधी तूफान की वजह से झारखंड की होली बेरंग तो नहीं हो जायेगी। मौसम विभाग ने झारखंड में होली के दिन को लेकर अपडेट जानकारी दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि होली में मौसम सामान्य रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। ज्यादा गर्मी नहीं रहेगी हालांकि धूप जरूर खिली रहेगी।

मौसम विभाग ने बताया है आज भी मौसम सामान्य रहेगा। एक बार फिर तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। वहीं, तेज धूप की वजह से गर्मी भी बढ़ती जा रही है। हालांकि, कई जिलों में अभी भी हल्की बारिश की वजह से सुबह-शाम सिहरन बनी हुई है, लेकिन मौसम विभाग की माने प्रदेश में भी आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा।राज्य में अगले 2 दिनों में तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़त होने की संभावना है। तापमान में के बाद मौसम में कुछ खास बदवाल नहीं आएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग ने 27 और 28 मार्च को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जरूर जाहिर की है, लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि मौसम शुष्क रहेगा। 26 मार्च तक राज्य का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।

बिहार में आज बारिश होने की संभावना
IMD के मुताबिक, 23 से 26 मार्च के दौरान बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तूफान और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। आज से 26 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा/बर्फबारी की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तापमान में इजाफा होने से बढ़ने लगी गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 72 घंटों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि, उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है।

कहां पर जारी हुआ लू का अलर्ट?
IMD के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान रायलसीमा, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है। वहीं, आज से 26 मार्च के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close