HPBL ब्रेकिंग : रांची में इंटरनेट सेवा पर लगी अस्थायी रोक… गृह सचिव ने जारी किया आदेश…मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा….

रांची। रांची में हुए झड़प के बाद रांची में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। शाम के 7 बजे से सुबह के 6 बजे तक इंटरनेट सेवा पर रोक आदेश दिया गया है। ये आदेश शुक्रवार की शाम 7 बजे से शनिवार 6 बजे तक जारी रहेगा। झारखंड सरकार के गृह विभाग ने आदेश दिया है कि अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश ना करें। माहौल में गड़बड़ी आसामाजिक तत्व नहीं फैला सके, इसे लेकर ही इंटरनेट सेवा पर अस्थायी तौर पर रोक लगाया गया है।

वहीं नुपूर शर्मा के बयान के बाद रांची में हुई झड़प के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने ने राज्यवासियों से संयम की अपील की है। हेमंत सोरेने ने फायरिंग की घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि ये ये परीक्षा की घड़ी है, हम सब इसका परिणाम झेल रहे हैं। लोगों को संयम बरतने की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं आज शाम रांची में हुई आगजनी, पत्थरबाजी और हवाई फायरिंग की घटना के बाद इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है। रांची के सुजाता चौक से फिरायालाल चौक और उसके आसपास 500 मीटर में धारा 144 लागू कर दिया गया है। पांच या पांच से अधिक लोगों के जमान होने को प्रतिबंधित कर दिया गया है। रांची डीसी ने लोगों से शांति बरतने की अपील की है।

रांची में आज शाम हुए उपद्रव के बाद कई लोगों के घायल होने की खबर है। पथराव में कई लोग घायल हुए हैं, इनमें से सिर्फ रिम्स में ही 13 घांयलों को भर्ती कराया गया है। फिलहाल प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है। सबसे ज्यादा हिंदा रांची के मेन रोड स्थित डेली मार्केट क्षेत्र में घटी है। जैप तीन के जवान अखिलेश कुमार के पैर में गोली लगीहै। उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं जवान संजू कुमार साहू सहित कई जवानों को चोट लगी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि नुपूर शर्मा के बयान के बाद संप्रदाय विशेष के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई दुकानें बंद रही, कुछ दुकानें खुली रही तो प्रदर्शनकारियों ने वहां प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा वहीं हवाई फायरिंग की। इसी दौरान पत्थरबाजी और आगजनी की घटना शुरू हो गयी। पुलिस ने उपद्रवियों को मौके से खदेड़ दिया है।

अपील- HPBL ( हर पल ब्रेकिंग लाइव) न्यूज आप सब से शांति की अपील करता है। अफवाहों पर ध्यान ना दें और द्वेष फैलाने वाले मैसेज फारवर्ड ना करें

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close