“मैं किन्नर हूं”, फिर भी उसने शादी की :…किन्नर को युवक से हुआ प्यार,….LOVE U बोला, शादी की, लेकिन शादी के बाद लाइफ में हो गया लफड़ा… मामला पहुंचा थाने

मुज्जफरपुर: वो कहते हैं ना ये इश्क नहीं आसां, बस इतना समझ लीजिये….ऐसा ही कुछ हुआ बिहार के मुज्जफरपुर के एक जोड़े के साथ। यहां एक युवक को एक किन्नर से प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे I LOVE U बोला…और फिर शादी भी कर ली। जोडे ने शादी तो रचा ली, लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पायी। अब युवक किन्नर को छोड़कर किसी और से मोहब्बत की पींगे बढ़ा रहा है और शादी भी उसी से करने की बात कह रहा है। इधर, किन्नर थाने पुलिस के चक्कर लगाकर मदद की गुहार लगा रही है।

मामला अहियापुर का है। किन्नर एसकेएमसीएच के पास किराए के मकान में रहती है। वो स्टेज शो में प्रोग्राम करती है, उसका आरोप है कि बोचहा के रहने वाले एक युवक ने उसके साथ धोखा किया। किन्नर और नाबालिग दोनों स्टेज शो करते थे। किन्नर ने बोचहा थाने में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत की है। जहां से उसे अहियापुर थाने भेज दिया गया। उसने बताया कि आरोपी बोचहा थाना के रामपुर जयपाल का रहने वाला है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे बेरहमी से पीटा। उसके बाद घर से निकल दिया। अब वह दूसरी लड़की से शादी करना चाह रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर इस मामले को लेकर किन्नर थाने पहुंच गयी है। पहले तो पुलिस को भी यकीन नहीं हुआ, किन्नर ने थानेदार को तबला वादक से शादी के दिन वाली फोटो भी दिखाई और आरोप लगाया है कि वो खुद मुझसे खर्चा मांगता है। नहीं देने पर घर से भगा दिया। इधर लड़के का कहना है कि वो गरीब परिवार से है. जो भी कमाई थी वो उसपर लुटा दिया है। अब मैने पैसा देना बंद कर दिया तो मुझे किसी केस में फंसा देने की धमकी दे रही है।

किन्नर का कहना है- मैं किन्नर हूं, पहले बता चुकी थी

स्टेज शो में मैं डांस करती थी, वो तबला बजाता था। एक दिन उसने कहा कि तुम बहुत सुंदर हो मैं तुमसे प्यार करने लगा हूं। मैंने कहा- मैं एक किन्नर (19) हूं। तुम एक लड़के हो। ऐसा नहीं हो सकता। उसने सब जानने के बाद भी मेरे सामने शादी का प्रपोजल रख दिया। मैंने कहा मैं तुम्हें दूसरी लड़कियों की तरह बच्चे नहीं दे सकती। मेरे साथ तुम्हारा कोई जीवन नहीं, लेकिन वो नहीं माना। इसके बाद हमने मंदिर में शादी कर ली। शादी के शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन 6 महीने बाद उसने मारपीट शुरू कर दी। मुझे घर से भगा दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवक का कहना है , उसने शादी नहीं की

मैं स्टेशन के पास कटही पुल में रहता हूं। नाच में ढोलक बजाने गया था। वही, उससे दोस्ती हुई। वो बुलाकर अपने घर ले गई। वो शिवहर की रहने वाली है। मेडिकल चौक के पास भी रहती थी, लेकिन बाद में कटही पुल के पास रहने लगी। अचानक से सिंदूर लगाने लगी। उससे पूछे तो बोली की कोई दिक्कत नही है। ऐसा होता है। गुरु के नाम पर भी सिंदूर करते हैं। तुम्हारे नाम का कर रहे हैं। मेरी किन्नर के साथ सिर्फ दोस्ती थी। दोस्ती में साथ रहते थे। हम दोनों ने शादी नहीं की थी। वो मुझे फंसा रही है। वो जो फोटो दिखा रही है वो भी गलत है। वो एक दिन मंदिर में जल चढ़ाने गई थी। उस दिन वो मंदिर में पहले से ही माला और सिंदूर लगाकर आई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close