IAS ब्रेकिंग : चंद्रशेखर को प्राथमिक शिक्षा निदेशक का एडिश्नल चार्ज….उमाशंकर संभालेंगे राजस्व का जिम्मा

रांची: झारखंड सरकार ने दो IAS अधिकारी को अपने कार्यों के साथ अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसके तहत गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव चंद्रशेखर को अपने कार्यों के साथ प्राथमिक शिक्षा के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं, भू-अर्जन, भू-अभिलेख और परिमाप के निदेशक उमाशंकर सिंह को अपने कार्यों के साथ राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग का विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close