IAS NEWS : झारखंड के तीन IAS अफसरों को मिली गुजरात में चुनाव कराने की जिम्मेदारी… झारखंड के इन तीन अफसरों को मिला इनके विभागों का एडिश्नल चार्ज

रांची। झारखंड के तीन IAS अफसरों को गुजरात में आब्जर्बर बनाया गया है। 2008 बैच के चंद्रशेखर, 2013 बैच के सूरज कुमार और 2013 बैच की आकांक्षा रंजन को गुजरात चुनाव में आब्जर्बर बनाया गया है। राज्य सरकार ने इलेक्शन ड्यूटी के जाने वाले अफसरों के विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सुनील कुमार, राजेश्वरी बी व अजय सिंह को सौंपी है। इस बाबत राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। आपको बता दें कि गुजरात में 2 चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को चुनाव होगा।

चंद्रशेखर के पास विशेष सचिव गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग, अतिरिक्त प्रभार निदेशक प्राथमिक शिक्षा, निबंधन महानिरीक्षक की जिम्मेदारी थी। चुनाव ड्यूटी तक मिशन निदेशक सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी रांची के पद पर पदस्थापित सुनील कुमार को इन विभागों का एडिश्नल चार्ज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं IAS सूरज कुमार के पास कार्यपालक पदाधिकारी जेएसएलपीएस, अतिरिक्त प्रभार नागरिक सुरक्षा आयुक्त झारखंड, निदेशक उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी थी। उनके विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी उन विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेगी।

वहीं आकांक्षा रंजन के पास निदेशक हथकरघा रेशम एवं हस्तशिल्प झारखंड रांची, अतिरिक्त प्रभार प्रबंध निदेशक झारखंड अनवेषणम खनन निगम लिमिटेड रांची का प्रबंध निदेशक झारक्राफ्ट की जिम्मेदारी थी। उनके विभागों का अतिरिक्त प्रभार क्षेत्रीय निदेशक झारखंड क्षेत्र विकास प्राधिकार रांची अजय कुमार सिंह को दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close