IAS पोस्टिंग: उमाशंकर सिंह को मिला एडिशनल चार्ज, जेल IG का भी संभालेंगे प्रभार, चंद्रशेखर को भी मिली यह जिम्मेदारी….

रांची: राज्य सरकार ने विशेष सचिव गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग रांची के पद पर पदस्थापित चंद्रशेखर को अपने कार्यों के साथ निबंधन महानिरीक्षक रांची का भी अतिरिक्त प्रभार दिया है। वह निदेशक प्राथमिक शिक्षा के भी अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। पूर्व में 14 अक्टूबर को एक आदेश जारी कर राज्य सरकार ने उन्हें कारा महानिरीक्षक पद का अतिरिक्त प्रभार देने का आदेश दिया था, जिसे अब विलोपित कर दिया गया है।

वहीं राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग उमाशंकर सिंह को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ कारा निरीक्षक झारखंड रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। पूर्व में 14 अक्टूबर को एक आदेश निकाला गया था जिसमें उन्हें अपने कार्यों के साथ कारा महानिरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था, उस आदेश को अब विलोपित दिया गया है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close