IAS Transfer : JPSC के सचिव बदले गए, भारतीय प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों का हुआ तबादला

रांची । हेमंत सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2 अधिकारियों का तबादला किया है। इस स्थानांतरण – पदस्थापन में प्रतीक्षारत चंद्र किशोर उरांव को अगले आदेश तक सचिव झारखंड लोक सेवा आयोग रांची के पद पर नियुक्त किया गया है.

वहीं सचिव, झारखंड लोक सेवा आयोग रवि रंजन मिश्रा को स्थानांतरित करते हुए उन्हें अगले आदेश तक विशेष सचिव जल संसाधन विभाग रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close