“मैने यहां कभी रात नहीं बिताई” …तो क्या अब मंत्री जी के सरकारी बंगले का भूत भगाएंगे मुख्यमंत्री के पूर्व सचिव

"I never spent the night here"...So will the former secretary of the Chief Minister now drive away the ghost of the minister's official bungalow?

Ranchi: राज्य सरकार के एक सरकारी बंगले मेंभूत घुस आया था. इस बंगले में भूत होने का दावा किसी और ने नहीं राज्य सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने किया था. उन्होंने कहा था कि बंगले में रात के समय भूत की आवाज आती है. इस कारण वह रात में सो नहीं पाते थे. उनके सरकारी गार्ड भी भूत की आवाज से परेशान रहते हैं.

दुनिया आज चांद पर कदम रख रही है, लेकिन भूत-प्रेत का अंधविश्वास आज भी कायम है। यही वजह है कि भूतिया बंगला के तौर पर चर्चित होने के कारण आकाशवाणी केंद्र के समीप रातू रोड स्थित बंगला नंबर पांच में कभी राज्य सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने रात्रि विश्राम नहीं किया। 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बतौर मंत्री उन्हें यह बंगला आवंटित किया गया था। उनसे पहले यह बंगला राज्य सरकार की पूर्व मंत्री लुइस मरांडी और स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह को आवंटित था। बंगले के बारे में चर्चा है कि यहां भूत-प्रेतों का डेरा है।जबकि सत्यानंद भोक्ता के पहले ये बाते कभी किसी पूर्व मंत्री ने नहीं की। 

सत्यानंद भोक्ता बताते हैं कि कभी रात में वे आवास में नहीं रहे। उस बंगले में परिवार के सदस्य भी नहीं रहते थे। एक रात भी वे यहां नहीं सोए। सिर्फ उनके सुरक्षाकर्मी इस आवास में ठहरते थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब रहेंगे विनय चौबे

 

सत्यानंद भोक्ता के दावे में कितनी सच्चाई थी, यह तो किसी को पता नहीं, लेकिन अब सच सामने आ जाने की पूरी संभावना है. क्योंकि राज्य सरकार ने रातू रोड स्थित इस सरकारी आवास को अब मुख्यमंत्री के पूर्व सचिव रहे विनय चौबे को आवंटित कर दिया है. भवन निर्माण विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वर्तमान में पंचायती राज सचिव के पद पर कार्यरत विनय चौबे अब इस आवास में रहेंगे. अगर विनय चौबे को भी भूत की आवास महसूस होगी तो भोक्ता के दावे को दम मिलेगा. अन्यथा चौबे जी के आने से ही भूत भाग खड़ा होगा.

जानकारी के अनुसार सीएम हाउस के बगल में स्थित विनय चौबे को पूर्व में आवंटित आवास को खाली कराया जा रहा है. आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इस आवास का रिनोवेशन कराया जाएगा. संभवतः मुख्यमंत्री इस आवास का फिलहाल उपयोग करेंगे.

Related Articles

close