शरीर के इन अंगों पर गिरे छिपकली तो समझिए होने वाले हैं मालामाल

अध्यात्म न्यूज : अक्सर लोग घर में छिपकली देखकर अजीब व्यवहार करने लगते हैं और छिपकली का घर में होना अच्छा नहीं मानते हैं। बता दें कि सनातन धर्म में छिपकली को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है। अक्सर देखा जाता है कि छिपकली दीवार या छत पर रेंगते हुए अचानक गिर जाती है। कई बार व्यक्ति के ऊपर भी छिपकली गिर जाती है। इसके पीछे शकुन शास्त्र में गहरा संकेत बताया गया है। दरअसल छिपकली के शरीर के विभिन्न अंगों पर गिरने से अच्छे और बुरे दोनों तरह के परिणाम प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं कि शरीर के किन अंगों पर छिपकली का गिरना शुभ होता है।

सिर के बाएं तरफ गिरना

अगर किसी महिला के बाएं माथे के तरफ छिपकली गिरती है तो इसका मतलब है कि बहुत जल्द कहीं न कहीं से धन लाभ होने वाला है । छिपकली का माथे पर गिरना भी बहुत शुभ माना जाता है। इससे संपत्ति मिलने के योग बनते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दाहिना हाथ

अगर किसी व्यक्ति के दाहिने हाथ पर छिपकली गिर जाए तो धन लाभ होता है। दाएं पैर या दाएं एड़ी पर छिपकली का गिरना किसी यात्रा पर जाने के संकेत होते हैं। दाएं पैर के तलवे पर छिपकली के गिरने से ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

दाहिना कान

अगर किसी व्यक्ति के दाहिने कान पर छिपकली गिर जाए तो गहने मिलने की संभावना होती है। वहीं अगर बाएं कान पर छिपकली गिरे तो इंसान की आयु में वृद्धि होती है। अगर किसी व्यक्ति के गर्दन पर छिपकली गिरती है तो वह खूब मान-सम्मान पाता है। वहीं दाहिने कंधे पर छिपकली गिरने से किसी मामले में विजय प्राप्त होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close