आई एम सॉरी पापा ! दुल्हे ने दहेज में मांगा 25 लाख, नाराज दुल्हन सुसाइड नोट छोड़कर घर से गायब, परिजनों ने दर्ज करायी शिकायत

जमुई। दुल्हे ने शादी के लिए 25 लाख की रखी डिमांड तो दुल्हन सुसाइड नोट छोड़कर घर से गायब हो गयी। इस मामले में अब परिजनों ने पुलिस से गुहार लगायी है। मामला जमुई का है। युवती की शादी बिहार शरीफ के घरसेनी गांव के एक युवक से तय हुई थी। घर से भागने से पहले लड़की ने शुक्रवार को लड़के से बात की थी। फिर अचानक कहीं निकल गई।

अपने सुसाइड नोट में लड़की ने लिखा है…आई एम सॉरी पापा जी। अब हम जिंदा नहीं रह पाएंगे। इसलिए जान देने जा रहे है। जिससे हम इतना प्यार किए, उसको अब पैसा दिखाई देने लगा है। वह भी 25 लाख। हम 25 लाख नहीं दे सकते है। इसलिए वो हमसे बात तक नहीं करते है। हम 24 घंटे रोते है उसके लिए और वो हमसे 24 मिनट तक बात नहीं करते है। हम थक चुके थे। इसलिए जान दे रहे है। आई एम सॉरी..

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक युवती की शादी पांच साल पहले तय हुई थी। दूल्हा दहेज के लिए 25 लाख रुपए की डिमांड कर रहा था, लेकिन जब पैसा नहीं मिला, तो दुल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। इससे नाराज युवती ने ये कदम उठाया है। दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों के मुताबिक 14 दिसंबर की रात लड़का-लड़की की फोन पर बात हुई और 25 लाख रुपए नहीं देने पर शादी नहीं करने की धमकी देने लगा। जिसके बाद उसकी बेटी टेंशन में आ गई और वह एक सुसाइड नोट लिखकर घर से निकल गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close