छठ पूजा में मां ने हाथ बटाने को कहा… तो नाराज होकर बेटी ने की आत्महत्या, पढ़ें क्या है मामला

दुमका । दुमका में आत्महत्या का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। काम करने की बात को लेकर नाराज होकर एक किशोरी ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। घटना नगर थाना के दुधनी स्थित शिवपुरी मोहल्ले की है।

किशोरी के पिता विनोद केवट ने बताया कि घर में मेरी पत्नी छठ पूजा कर रही थी और घाट पर जाने की तैयारी चल रही थी। घर के अलावा आसपास के और परिजनों ने सुप देकर छठ की जिम्मेदारी दी थी। काफी संख्या में सूप -डाला होने के कारण मां ने बेटी को काम में हाथ बटाने को कहा था जिससे नराज बेटी ने अपने आप को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। काफी देर तक जब रूम का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन दरवाजा खटखटाने लगे, लेकिन तब भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आशंका से डर गए और दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो अंदर का मंजर देखकर दंग रह गए। किशोरी फांसी के फंदे पर लटक रही थी। परिजनों ने तुरंत फंदे से उतारकर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आत्महत्या की ख़बर मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close