ज्ञानवापी मामले में शिवलिंग पर हिंदू पक्ष को धार्मिक अनुष्ठान करने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, सुनवाई आज…..

नई दिल्ली: वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। हिंदू समाज के अनुसार वो शिवलिंग हैं। लेकिन मुस्लिम समाज इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है । इस दौरान ही हिंदुओं को धार्मिक अनुष्ठान करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है ।श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति स्थल के अध्यक्ष राजेश मणि त्रिपाठी द्वारा दायर की गई याचिका में कहा गया है कि, चुकी सावन का महीना शुरु हो रहा है । इसलिए हिंदुओं को शिवलिंग की पूजा और अनुष्ठान करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

अनुच्छेद 25 के अनुसार याचिकाकर्ता ने तर्क दिया है कि भगवान शिव के भक्तों को शिवलिंग पर पूजा करने की अनुमति दी जानी चाहिए। मंदिर मामले की फैसले में यह माना गया था कि देवता हमेशा देवता ही होते हैं । मंदिर तोड़े जाने पर उनकी पवित्रता, महत्वता कम नहीं होती । इस संबध में यह भी कहा गया है कि सर्वे में शिवलिंग मिला है इसलिए एक उपासक होने के नाते यदि वह शिवलिंग है तो उनके पूजा करने का हमे पूरा अधिकार है ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाल ही में मई में अदालत द्वारा नियुक्त सर्वेक्षण दल द्वारा ज्ञानवापी परिसर के अंदर शिवलिंग पाए जाने के बाद इसे सील करने का आदेश दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close