झारखंड में फिर बरसेगी आफत: निम्न दबाव के कारण 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए क्या है तैयारी

Jharkhand will face another disaster: Heavy rain alert in 10 districts due to low pressure, know what is the preparation

रांची: झारखंड में मौसम का कहर जारी है। गुरुवार को हुई भारी बारिश ने 8 लोगों की जान ले ली। मौसम विभाग ने आज से अगले 24 घंटों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। रांची समेत 10 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश की आशंका है। खतरे को देखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

झारखंड के ऊपर निम्न दबाव

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से राज्य में भारी बारिश हो रही है। 21 जून के बाद बारिश की रफ्तार में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, रामगढ़, कोडरमा, हजारीबाग, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार और लोहरदगा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड के विभिन्न जिलों में बीते 72 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते सामान्य जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। राजधानी रांची समेत जमशेदपुर, हजारीबाग, खूंटी और लोहरदगा जैसे प्रमुख जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सड़कों पर जलजमाव, पुल टूटने और घरों के गिरने की घटनाएं तेजी से सामने आ रही हैं। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए झारखंड के 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश से रांची में जीवन हुआ अस्त-व्यस्त

रांची में लगातार तेज बारिश ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। पंडरा, बरियातू और रातू रोड जैसे इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे कई मकानों में पानी घुस गया है। कई स्थानों पर सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं और स्थानीय लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। रांची-खूंटी को जोड़ने वाला तोरपा पुल बारिश की मार से टूट चुका है, जिससे यातायात पूर्णतः बाधित है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरायकेला-खरसावां में अब तक की सबसे अधिक वर्षा दर्ज

पिछले 24 घंटे में सरायकेला-खरसावां में 335 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो जिले में अब तक का सबसे अधिक वर्षा रिकॉर्ड है। इसके अलावा रांची में 288 मिमी, पूर्वी सिंहभूम में 248 मिमी और खूंटी में 224 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार रांची, खूंटी, हजारीबाग, लातेहार, कोडरमा, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और लोहरदगा में आज भी भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी किया गया है।

लोहरदगा में जलमग्न मकान, प्रशासन अलर्ट मोड में

लोहरदगा में एक मकान पूरी तरह जलमग्न हो गया है। नगर क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या के कारण कई मोहल्ले जलमग्न हो चुके हैं। नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है।

लातेहार में जून महीने में महसूस हुई ठंड

भारी बारिश के साथ तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। लातेहार में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, वहीं रांची में यह 20 डिग्री और खूंटी में 19.5 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जून महीने में इस तरह की ठंड ने लोगों को रजाई निकालने पर मजबूर कर दिया है।

प्रभावित जिले जहां रेड अलर्ट जारी:

रांची

खूंटी

हजारीबाग

लातेहार

कोडरमा

पूर्वी सिंहभूम

पश्चिमी सिंहभूम

सरायकेला-खरसावां

लोहरदगा

Related Articles

close