झारखंड में NDA को 7 और इंडिया 2 की बढ़त, बैलेट पेपर की गिनती में झामुमो गठबंधन पर भाजपा ने बनायी बढ़त, जानिये कितनी सीट पर कौन आगे

NDA has slight lead in Jharkhand, BJP has lead over JMM alliance in counting of ballot papers, know who is ahead on how many seats.

Jharkhand Counting Live : झारखंड में वोटों की गिनती शुरू हो गयी है। मतगणना के शुरुआती रुझान में ही कांटे का मुकाबला दिख रहा है। शुरुआती रुझान 7 सीटों पर आया है, जहां एनडीए 4 सीटें और इंडिया गठबंधन 3 सीटों पर आगे चल रहा है। हालांकि अभी वैलेट पेपर की गिनती चल रही है। चुनाव के पहले दोनों दलों ने सरकार बनाने का दावा किया है। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने बड़ा दावा किया है।

चंपाई सोरेन ने कहा है कि अधिकांश विधानसभा सीटों पर बीजेपी और एनडीए की जीत हो रही है। इसमें कोई शक नहीं है कि सरकार बीजेपी की बन रही है। इसके संकेत चुनाव प्रचार के समय ही मिल चुके थे। इधर झारखंड में 20 ऐसे विधायक हैं जो अगर इस बार जीत जाते हैं तो वो हैट्रिक लगाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन प्रत्याशियों पर भी रहेगी सबकी नजर 

इस चुनाव में जीत दर्ज करने पर लगातार तीन बार जो प्रत्याशी विधायक बन सकते हैं, उनमें अनंत ओझा, स्टीफन मरांडी, इरफान अंसारी, बादल, रंधीर कुमार सिंह, नारायण दास, डॉ नीरा यादव, जय प्रकाश भाई पटेल, बिरंची नारायण, अमर कुमार बाउरी, राज सिन्हा, सरयू राय, विकास सिंह मुंडा, आलोक कुमार चौरसिया, केदार हजारा, भानु प्रताप शाही, रवींद्र नाथ महतो, रामचंद्र चंद्रवंशी, निरल पूर्ती और दशरथ गगरई शामिल हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close