झारखंड पुलिस में बड़े तबादले: बड़ी संख्या में अवन निरीक्षकों का हुआ ट्रांसफर, 155 दारोगा किये गये इधर से उधर, देखिये किसे कहां भेजा गया ..

Big transfers in Jharkhand Police: A large number of oven inspectors were transferred, 155 sub-inspectors were transferred, see who was sent where...

Jharkhand Police Transfer : दुर्गापूजा के ठीक पहले पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में तबादले हुए हैं। धनबाद जिले में एक साथ 155 दारोगा का तबादला आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक एसएसपी प्रभात कुमार ने 155 पुलिस अवर निरीक्षकों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। इससे पहले 664 हवलदार और जमादारों की पोस्टिंग भी की गयी थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

155 पुलिस अवर निरीक्षकों (दारोगाओं) का तबादला विभिन्न थाना और ओपी में कर दिया है। सभी को तत्काल प्रभाव से योगदान देने का आदेश जारी किया गया है। चार दिन पूर्व ही जिले में 664 हवलदार और जमादारों की पोस्टिंग की गई थी। अब दारोगाओं के स्थानांतरण से पुलिस बल की तैनाती संतुलित करने और अपराध नियंत्रण की दिशा में और मजबूती लाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन अवर निरीक्षकों का हुआ तबादला

जारी आदेश के अनुसार, धनबाद थाना में तैनात उमेश कुमार कश्यप को बरवड्डा थाना, देवानंद कुमार को पंचेत ओपी, संगीता कुमारी रजवार को गोविंदपुर थाना, राकेश रंजन सिंह को चिरकुंडा थाना, तुलाराम मुंडा को एमपीएल ओपी, मुकेश हेम्ब्रम को सिंदरी थाना, मुकेश कुमार को चिरकुंडा थाना, मंगु उरांव को पुलिस केंद्र धनबाद और विफई उरांव को जोरापोखर थाना भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

इसी तरह जवाहरलाल शर्मा को टुंडी थाना, निर्मला देवी को पाथरडीह थाना, शेखर कुमार को झरिया थाना, सुजीत कुमार सिंह को गोविंदपुर, सुनील कुमार सिंह को कतरास, रंजीत राम को चिरकुंडा, राजकुमार महतो को जोगता, सत्यानंद प्रसाद को साइबर थाना, किशोर मुंडा को भौरा ओपी, सिकंदर हेम्ब्रम को टुंडी और मोलेन मुर्मू को सुदामडीह भेजा गया है।

 

इसके अलावा शैलेश पांडेय को घनुआडीह ओपी, अजय कुमार राय को सिंदरी, गोपाल टोप्पो को महिला थाना बाघमारा, हसरत जमाल को बलियापुर, धीरज मिश्रा को सरायढेला, अभिमन्यु चौधरी को पाथरडीह, कृष्णा पाहन को टुंडी और अनुप खलखो को कुमारधुबी ओपी का प्रभार सौंपा गया है।

 

महिला थाने और साइबर क्राइम यूनिट में भी बदलाव

महिला थाना धनबाद में संजय प्रकाश कुल्लू की पोस्टिंग की गई है, जबकि साइबर थाना में सत्यानंद प्रसाद, लालेन्द्र कुमार सिंह और सोमेश्वर कुमार सिंह को तैनात किया गया है। इससे साइबर क्राइम के मामलों पर और तेजी से कार्रवाई हो सकेगी।

Related Articles

close