झारखंड में आफत की बारिश…रांची, हजारीबाग समेत कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट – जान बचाने के लिए अभी से हो जाएं तैयार!

Heavy rains in Jharkhand... Heavy rain alert in several districts including Ranchi and Hazaribagh, IMD issues yellow alert - get ready now to save lives!

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 48 घंटों तक लगातार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया था। सड़कों पर जलभराव हो गया था और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बीते 24 घंटे में मौसम का रुख बदला और तेज धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। हल्की बूंदाबांदी के साथ उमस जरूर बढ़ी, लेकिन बारिश थमने से जीवन सामान्य होने लगा।

मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे को राज्य के लिए अहम बताया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी कि कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू और हजारीबाग जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रांची और आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

येलो अलर्ट का मतलब है कि मौसम सामान्य जीवन को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने, निचले इलाकों से दूर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि लगातार बारिश से सड़क यातायात, बिजली आपूर्ति और सामान्य दिनचर्या प्रभावित हो सकती है।

पिछले दो दिन में रांची और आसपास के इलाकों में हुई रिकॉर्ड बारिश से कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई थी। हालांकि मंगलवार को धूप निकलने के बाद हालात कुछ हद तक सुधरने लगे हैं। लोगों को उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी, लेकिन नए येलो अलर्ट ने सावधानियों की जरूरत बढ़ा दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close