झारखंड में भाई-भाई की लड़ाई में स्कूली बच्चों पर आयी आफत, मामला पहुंच गया DEO और पुलिस के पास, जानिये क्या है पूरा मामला

A fight between brothers in Jharkhand has caused trouble for schoolchildren, with the matter being brought to the attention of the DEO and the police. Find out what the full story is.

Jharkhand News: भाई-भाई की लड़ाई में शामत स्कूली बच्चों पर आ गयी है। पूरा मामला स्कूल को लेकर दान में दी गयी जमीन से जुड़ा है। दरअसल पूरा मामला पलामू जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र का है, जहां जमीन विवाद का मामला सरकारी स्कूल तक जा पहुंचा। छोटे भाई द्वारा स्कूल निर्माण के लिए दान की गई जमीन पर बड़े भाई ने दावा ठोका और स्कूल में घुसकर पढ़ रहे बच्चों को बाहर निकाल दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है, हालांकि स्कूल प्रशासन ने अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के चोरटिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति अचानक स्कूल में घुसा और कक्षाओं में पढ़ रहे बच्चों को बाहर निकाल दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला दो सगे भाइयों के बीच जमीन विवाद से जुड़ा है। बताया जाता है कि छोटे भाई ने वर्षों पहले सरकारी स्कूल के भवन निर्माण के लिए अपनी हिस्से की जमीन दान में दे दी थी। इस जमीन पर स्कूल का भवन बनकर तैयार हुआ और लंबे समय से यहां बच्चों की पढ़ाई चल रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन, हाल ही में बड़े भाई, जो कई वर्षों से बाहर रहता था, गांव लौटा और उसने उसी जमीन पर अपना हक जताना शुरू कर दिया। दोनों भाइयों के बीच जमीन की हिस्सेदारी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि शुक्रवार को बड़ा भाई खुद स्कूल पहुंच गया। उसने बच्चों को डांटते हुए कक्षा से बाहर निकाल दिया और स्कूल परिसर में हंगामा किया।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और आरोपी व्यक्ति को पकड़कर थाने ले आई। हालांकि, अब तक स्कूल प्रशासन की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस लगातार स्कूल और शिक्षा विभाग से आवेदन मांग रही है ताकि उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी व्यक्ति को स्कूल में हंगामा करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस अब उस वीडियो की भी जांच कर रही है, ताकि पूरे मामले के तथ्य स्पष्ट हो सकें।

 

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, छोटे भाई ने जिस नीयत से जमीन दान की थी, उसका उद्देश्य गांव के बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देना था। लेकिन अब विवाद बढ़ने से स्कूल की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को हस्तक्षेप कर इस विवाद का स्थायी समाधान निकालना चाहिए, ताकि बच्चों की शिक्षा बाधित न हो।शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वे मामले की जानकारी ले रहे हैं और आवश्यक होने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) से रिपोर्ट तलब की जाएगी।

Related Articles

close