कोटा में एक ही दिन में दो बच्चों ने दे दी जान, एक छठे माले से कूदा और एक फांसी के फंदे से झूला

राजस्थान: कोटा शहर एक बार फिर बुरी खबरों को लेकर सुर्खियों में है। रविवार को शहर में दो-दो छात्रों ने जान दे दी। जानकारी के मुताबिक, बिहार का रहने वाला छात्र आदर्श आज फांसी के फंदे से लटक गया। छात्र के सुसाइड की खबर मिलते ही कुन्हाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं आज ही महाराष्ट्र का रहने वाला एक और छात्र कोटा में बिल्डिंग से कूदकर मौत को गले लगा लिया। एक ही दिन में दो-दो छात्रों की सुसाइड से कोटा शहर दहल गया है।

पुलिस के मुताबिक, बिहार निवासी छात्र आदर्श कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। आदर्श ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र के साथ उसकी बहन और एक छात्र भी रहता था। सामने यह भी आया कि आज उसकी परीक्षा थी जिसमें उसके नंबर कम आए थे। ऐसे में छात्र तनाव में आ गया और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोटा में एक ही दिन में सिर्फ चार घंटे के अंदर दो कोचिंग छात्रों ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों कोचिंग छात्रों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुसाइड सीसीटीवी में कैद

इससे पहले रविवार को ही आविष्कार नाम का एक छात्र बिल्डिंग के छठे माले से कूद गया। सुसाइड की यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज दिल दहलाने वाले हैं। छात्र की पहचान महाराष्ट्र निवासी आविष्कार के रूप में हुई है। वो कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि आज (रविवार) छात्र का एक पेपर भी था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। इस साल अब तक 23 बच्चों ने कोटा में सुसाइड कर लिया है।

पुलिस से मिली अभी तक की जानकारी में सामने आया है कि छात्र आविष्कार अपनी नानी के साथ रहता था। पुलिस ने बताया कि छात्र जिस बिल्डिंग में परीक्षा देने गया था वहीं से उसने छलांग लगा दी। छात्र परीक्षा देने के बाद बिल्डिंग के छठे माले पर चला गया और वहां से नीचे कूद गया। ऐसे में अब बिल्डिंग की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छात्र के सुसाइड का वीडियो भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि छात्र छत की ओर जा रहा है। एक दूसरे फुटेज में वो पार्किंग में गिरता हुआ दिखता है। बिल्डिंग के छठे माले से गिरने की वजह से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close