रांची: भीषण सड़क हादसे में कोर्ट के कर्मचारी सहित तीन की गयी जान, स्कूटी हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीनों की मौके पर ही …

Ranchi: Three people including a court employee died in a horrific road accident, scooter crashed, all three died on the spot...

Jharkhand Big Accident : झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर आ रही है। नामकुम में हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसे में शिक्षक, पेशकार सहित तीन लोगों की जान चली गयी। राजधानी रांची के नामकुम में देर शाम तेज रफ्तार का कहर दिखा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी सवार ने एक पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी और फिर स्कूटी भी अनियंत्रित हो गयी। हादसे में तीनों लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में रांची सिविल कोर्ट के पेशकार प्रवीर हांसदा, विकास केंद्र धनबाद के शिक्षक सोम सिन्हा और कार चालक की मौत हो गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि रात में 10 बजकर 12 मिनट पर शिक्षक सोम सिन्हा से बात हुई थी वो पैदल ही घर लौट रहे थे। परिजनों ने बताया कि जब काफी देर तक सोम घर नहीं पहुंचे तो वो उनकी खोजबीन के लिए निकले, लेकिन वो कही नजर नहीं आए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि परिजनों की नजर एक सड़क हादसे पर भी पड़ी लेकिन वो आगे बढ़ गए। जब कहीं सोम का पता नहीं चला तो हादसे वाली जगह पहुंचे जहां उनका चप्पल देख पहचाना गया। वहीं यही हाल प्रवीर हांसदा के परिजनों का भी रहा उन्हें भी प्रवीर के हादसे की जानकारी ब्रिज पर पड़े जूते से मिली। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

close