सितंबर में कहर बनकर टूटेगा पानी! नदियां तोड़ेंगी किनारे, शहर होंगे जलमग्न – बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी हो रही सच?

सितंबर 2025 भारत के लिए एक बड़ी जल-प्रलय की आहट लेकर आ रहा है। मौसम विभाग (IMD) की ताज़ा रिपोर्ट और धरातल पर बिगड़ते हालात इशारा कर रहे हैं कि अबकी बार मॉनसून सिर्फ बारिश नहीं, तबाही लाया है।
देश के कई राज्यों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हालात बिगड़ चुके हैं। अमरनाथ यात्रा से लेकर वैष्णो देवी यात्रा तक प्रभावित है। उत्तर भारत, खासकर हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, और पंजाब में लोगों का जनजीवन थम चुका है।
पंजाब से लेकर पर्वतों तक—हर ओर तबाही!
पंजाब ने दशकों बाद ऐसी भयावह बाढ़ देखी है। नदियां उफान पर हैं, नहरें टूटीं, हजारों हेक्टेयर खेती बर्बाद और लाखों लोग बेघर। वहीं, हिमाचल के शिमला, सोलन, बिलासपुर और ऊना में रेड अलर्ट जारी है। सड़कों का नामोनिशान मिट गया है।
क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की भविष्यवाणी?
बल्गारियाई भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने सालों पहले चेताया था कि 2025 में जल से विनाश आएगा। अब जबकि आईएमडी ने सितंबर में सामान्य से 109% ज्यादा बारिश की भविष्यवाणी की है, लोग सवाल पूछ रहे हैं –
क्या अब वाकई जल प्रलय आने वाला है?
आंकड़े डरा रहे हैं:
-
सितंबर में 167.9 मिमी के मुकाबले 109% ज्यादा वर्षा की संभावना
-
अगस्त में 34.5% ज्यादा बारिश, 2001 के बाद सबसे अधिक
-
उत्तर भारत में जून से अगस्त तक 27% ज्यादा बारिश
-
उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और दिल्ली-NCR जैसे इलाके भारी संकट में
कहां-कहां खतरा बढ़ा है?
-
उत्तराखंड: लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड का खतरा
-
दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान: जनजीवन अस्त-व्यस्त
-
छत्तीसगढ़: महानदी के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी
-
हिमाचल और जम्मू-कश्मीर: बार-बार बादल फटना, यात्रा रोकना पड़ा
IMD का स्पष्ट संकेत
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि 1980 के बाद सितंबर में बारिश बढ़ी है, और इस साल का ट्रेंड बेहद खतरनाक है। मॉनसून की सक्रियता और पश्चिमी विक्षोभों ने मिलकर आपदा की स्थिति खड़ी कर दी है।
सितंबर 2025 में सिर्फ बारिश नहीं, एक संभावित आपदा का चेहरा सामने आने वाला है। यदि स्थिति ऐसे ही बनी रही, तो कई शहरों का अस्तित्व संकट में आ सकता है।
सरकार और नागरिकों—दोनों को अलर्ट रहना होगा। क्योंकि ये सिर्फ मौसम नहीं, एक चेतावनी है!












