5 सूत्री मांगों के समर्थन में माध्यमिक शिक्षक संघ DEO से मिला…समाधान का मिला आश्वाशन…

गिरिडीह 5 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिला। शिक्षक मोहम्मद अख्तर अंसारी जिला सचिव के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मुद्दों पर कार्रवाई करते हुए शिक्षक हित में कार्य करने का निर्णय लिया गया।

5 सूत्री मांग पत्र

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बड़ी गंभीरता पूर्वक मुद्दे को संज्ञान में लेते हुए कहा की आपके मांग पत्र पर त्वरित गति से कार्रवाई की जा रही है। स्कूलों में छात्रों के आनुपातिक संख्या से ज्यादा शिक्षकों का मामला अभी विचाराधीन है और आने वाले 22 सितंबर के राज्य स्तरीय बैठक में प्राप्त होने वाले दिशा निर्देश के बाद उस पर कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विमर्श करते संघ के पदाधिकारी

त्योहारों को लेकर त्वरित रूप से शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन भुगतान की कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में शिक्षक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, राजेश कुमार सिंह, मिथुन राज, महेंद्र प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद,दीपक कुमार राय, उमेश पंडित, सोना साहू, प्रदीप कुमार देव, पंकज कुमार चक्रम और महिला पदाधिकारी शमा परवीन सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close