झारखंड: भाजपा नेता की हत्या मामले में सदन से लेकर सड़क तक बवाल, सदन में भाजपा नेता वेल में घुसकर की नारेबाजी, उधर सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन

Jharkhand: Chaos from the House to the streets in the case of the murder of a BJP leader, BJP leaders entered the well of the House and raised slogans, while there were strong protests on the streets

रांची। भाजपा नेता की हत्या मामले में सदन से लेकर सड़क तक आज जबरदस्त हंगामा हुआ। सदन में भाजपा नेताओं ने जहां वेल में घुसकर नारेबाजी की, तो वहीं सड़क पर भाजपा नेताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सदन की कार्रवाई शुरू होते ही भाजपा नेताओं ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर धरना शुरू कर दिया। फिर भाजपा विधायक वेल में जा घुसे और नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे की वजह से सदन की कार्रवाई को स्थगित करना पड़ गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाजपा विधायकों का आरोप है कि अनिल टाइगर हत्याकांड कानून व्यवस्था की विफलता है। पुलिस का अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। आये दिन घटनाएं घट रही है, लेकिन पुलिस विभाग आंखें मूंदे बैठा है। सरकार का ऐसी घटनाओं के बाद भी कोई स्पष्ट रुख नहीं है। भाजपा विधायक सीपी सिंह ने सरकार अपराधियों को संरक्षण देना बंद करे। प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गये हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

वहीं सत्ता पक्ष ने कहा कि कानून व्यवस्था पर इस तरह से सवाल उठाना गलत है। वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने एक्शन लिया। हत्यारे को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

 

इधर इस घटना को लेकर भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के बंद का व्यापक असर राजधानी में दिखा। इस दौरान पुलिस ने कई नेताओं को गिरफ्तार भी किया। सुबह 8 बजे से ही भाजपा नेता सड़क पर उतर आये और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान जगह जगह टायर जलाकर सड़क को बाधित किया गया।

 

दुकानें नहीं खुली, जबकि सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही भी ना के बराबर दिखा। प्रदर्शन कर रहे बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं। भाजपा नेता गाड़ियों पर सवार होकर दुकानों को बंद कराते भी दिखे।

Related Articles

close