पुलिया की पुलिया धंस गई…सड़क बनाने के नाम पर संवेदक ने किया खानापूर्ति, पहली ही बारिश में हुआ बड़ा नुकसान
The culvert of the culvert collapsed... The contractor did a formality in the name of building the road, there was a big loss in the first rain itself

इस मानसून की शुरुआत ने अपना असर दिखा दिया। दरअसल पहली बरसात के पानी ने ही चमन चौक से कुरपानी जाने वाले रोड को पूरी तरह से दबा दिया। जिससे उस रास्ते से आने जाने वाली गाड़ियों को समस्या होने लगी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रमुख बिपिन पंकज मिंज से की। जिसके बाद बिपिन मिंज ने इसका जायजा लिया और सबंधित इंजीनियर को सूचना देकर इसको तत्काल मरम्मत करने के आदेश दिए।
जानकारी के लिए बता दें कि सिमडेगा के ठेठईटांगर प्रखंड के केरिया पंचायत में चमन चौक से कुरपानी जाने वाले रास्ते पर पुल निर्माण के लिए एक गड्ढा खोदा गया था। किन्तु किसी कारणवश पुल किसी और जगह बनाया गया। और उस गड्ढे को भरकर उसके ऊपर एक काली सड़क बना दी गई थी।










