झारखंड में अगले 48 घंटे भारी! 12-13 मई को इन जिलों में मच सकता है तांडव…मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

The next 48 hours are critical for Jharkhand! Havoc could strike these districts on May 12–13... A major warning from the Meteorological Department.

रांची: झारखंड में इन दिनों मौसम लगातार करवट ले रहा है। सुबह तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदलकर आंधी, बारिश और वज्रपात का रूप ले ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति अभी थमने वाली नहीं है और 17 मई तक राज्य में ऐसा ही अस्थिर मौसम बना रह सकता है।

चक्रवाती सिस्टम बना बदलाव की वजह

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मध्य प्रदेश और हिमालयी क्षेत्र के पास सक्रिय चक्रवाती सिस्टम का असर पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा है। इसी वजह से झारखंड में लगातार मौसम अस्थिर बना हुआ है। इसका प्रभाव राज्य के अधिकांश हिस्सों में देखा जा रहा है।

12 और 13 मई को ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में तेज आंधी का खतरा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग ने 12 मई के लिए रांची समेत 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं।

इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं राज्य के बाकी हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

13 मई को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा और रांची सहित 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा।

14 और 15 मई को भी नहीं मिलेगी राहत

14 मई को राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान बादल छाने, तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। हवा की गति लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

15 मई को पूरे झारखंड में मौसम अस्थिर रहने की चेतावनी दी गई है। किसी भी समय अचानक मौसम बदल सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

लोगों के लिए प्रशासन की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। आंधी और वज्रपात के समय पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है, क्योंकि तेज हवाओं और बारिश के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे मौसम अपडेट पर नजर रखें और खराब मौसम से पहले सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

फिलहाल मौसम में यह उतार-चढ़ाव लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दे रहा है, लेकिन आंधी और वज्रपात के खतरे को देखते हुए अगले कुछ दिन सावधानी बेहद जरूरी है।

Related Articles

close