उज्जैन में नाबालिग के साथ हैवानियत : दरिंदों ने चलती कार में दिया अंजाम

उज्जैन। उज्जैन से एक  घटना सामने आई है, जहां चलती गाड़ी में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। तीन युवक लड़की को बहला-फुसलाकर ले गए और फिर उसके साथ घटना की अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद वे नाबालिग को मेडिकल कॉलेज के बाहर छोड़कर भाग गए। फिलहाल पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया है, जबकि दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

क्या है पूरा मामला ?

यह घटना चिमनगंज थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, आगर रोड स्थित अहमद नगर कॉलोनी निवासी साहिल नामक युवक 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर कार में बैठाकर आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज की ओर ले गया, जहां बाद में दो अन्य युवक भी उसके साथ कार में बैठ गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं इस घटना के दौरान चलती गाड़ी में सवार तीन लोगों ने नाबालिग लड़की को जबरन चुप करा दिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद, वे उसे आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के पास छोड़कर भाग गए।

पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। हालांकि, दो संदिग्ध अभी भी फरार हैं। फिलहाल, पुलिस अपराधियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close