भारत ने रचा इतिहास : श्रीलंका को हराकर 7 वीं बार जीता महिला एशिया कप खिताब

नई दिल्ली। महिला एशिया कप 2022 के मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम के साथ हुआ फैन मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया है भारत ने सातवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की दोनों टीम पांच बार एशिया कप के फाइनल में भिड़ी है और हर बार भारत ने श्रीलंका को हराया है भारत में सबसे ज्यादा सात बार यह टूर्नामेंट जीता है जबकि श्रीलंका के टीम पांचवीं बार फाइनल में हारी है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 66 रन का लक्ष्य रखा और टीम इंडिया ने 8 पॉइंट 3 ओवर में 2 विकेट खोकर 7 रन बनाए और मैच 8 विकेट से जीत लिया।

भारत ने सातवीं बार जीता खिताब

भारतीय महिला टीम ने सातवीं बार एशिया कप खिताब अपने नाम किया भारत ने 2022 से पहले 2004, 2005,2006,2008,2012 और 2016 में एशिया कप खिताब अपने नाम किया था। साल 2018 में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी लेकिन उसे बांग्लादेश ने हराकर पहली बार यह खिताब अपने नाम किया था। लगातार 6 बार खिताब जीतने के बाद भारत का सिलसिला टूट गया था, लेकिन हरमन प्रीत की कप्तानी में भारत ने पिछली सफलता को फिर से दोहराया।

भारतीय ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 5 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। लेकिन यह भारत का पहला विकेट था तो वहीं जेमिमा रोड्रिग्ज ने 2 रन पर अपना विकेट गंवाया और वो बोल्ड हो गई। इसके बाद स्मृति मंधाना कि तेज नाबाद अर्धशतकीय पारी और कप्तान हरमनप्रीत कौर की नावाद 11 रन की पारी के दम पर भारत ने 8 पॉइंट 3 ओवर में 2 विकेट पर 71 रन बनाते हुए मैच में जीत हासिल की। स्मृति मंधाना ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्के और 6 चौके की मदद से नाबाद 51 रन की पारी खेली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close