रांची में पहली बार : भारतीय वायुसेना का एयर शो आयोजित होगा…जानें तिथि और विवरण

For the first time in Ranchi: Indian Air Force air show will be organized... know the date and details

रांची : झारखंड में भारतीय वायुसेना का पहला एयर शो 19 और 20 अप्रैल को रांची में आयोजित होगा। यह एयर शो सूर्य किरण एक्रोबैटिक टीम द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा और इसका आयोजन खोजा टोली आर्मी ग्राउंड में किया जाएगा। एयर शो से पहले 17 अप्रैल 2025 को इसका फुल ड्रेस रिहर्सल भी आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के एक दल ने रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान वायुसेना के अधिकारियों ने एयर शो की तैयारियों, कार्यक्रम की गतिविधियो और प्रशासनिक सहयोग के संबंध में चर्चा की। वायुसेना के अधिकारियों ने उपायुक्त को एयर शो की सभी गतिविधियों से अवगत कराया और रिहर्सल के दौरान और मुख्य कार्यक्रम के दिन की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।

जिला प्रशासन करेगा सहयोग

उपायुक्त ने वायुसेना के अधिकारियों को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन द्वारा एयर शो की सफलता के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। प्रशासन की ओर से आवश्यक प्रशासनिक तैयारी, प्रचार-प्रसार और तकनीकी सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा ताकि यह आयोजन निर्बाध रूप से हो सके। इस मुलाकात में भारतीय वायुसेना से विंग कमांडर पी के सिंह और स्क्वाड्रन लीडर वालिया भी उपस्थित थे। साथ ही जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में शामिल हुए और एयर शो की सफलता के लिए अपने सहयोग का आश्वासन दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह एयर शो झारखंड राज्य के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा। ये न केवल वायुसेना के लिए गर्व का विषय है, बल्कि स्थानीय नागरिकों के लिए भी एक अद्भुत अवसर होगा। जब वे वायुसेना की ताकत और तकनीकी कौशल का लाइव प्रदर्शन देख सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close