दारोगा रेप मामले में गिरफ्तार: शिकायत लेकर थाने आयी महिला से दारोगा ने किया रेप, शिकायत के बाद उसी थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

औरैया। थाने में शिकायत लेकर आयी महिला के साथ दारोगा ने रेप किया। मामले में शिकायत के बाद अब दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला यूपी के औरैया के दिबियापुर थाने का है, जहां तैनात दारोगा ने थाने में फरियाद लेकर आयी महिला को अपना हवस का शिकार बनाया। आरोपी दारोगा का नाम मुकेश कुमार है। जानकारी के मुताबिक साल 2020 में बिधूना कोतवाली में तैनाती के समय दारोगा मुकेश कुमार के पास दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया।

महिला की शिकायत की जांच ASI मुकेश कुमार कर रहे थे। इस दौरान महिला उस आरोपी दारोगा के संपर्क में आई। इसके बाद दारोगा मुकेश ने महिला की मजबूरी का फायदा उठाया। महिला को बातों में फंसाया और उसके साथ कई बार जबरन रेप भी किया।महिला ने समाज और परिवार की इज्जत के डर के कारण इस बात को छुपाया, लेकिन इस बात का फायदा दारोगा उठाता रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब महिला ज्यादा पीड़ित हुई तब उसने अपने साथ हुई घटना को पुलिस विभाग के अधिकारियों को सुनाई। साथ ही न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने जांच कर मुकदमा दर्ज कर आरोपी दारोगा को जेल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। संबंधित एसआई के खिलाफ विभिन्न धाराओं मुकदमा दर्ज कर निलंबन की कार्रवाई की गई है। साथ ही जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close