दारोगा गिरफ्तार : महिला की हत्या मामले में दारोगा गिरफ्तार, दहेज की वजह से महिला की हत्या कर मायके में फेंकी गयी थी लाश, सब इंस्पेक्टर की गाड़ी से ही…

Sub-Inspector arrested: Sub-Inspector arrested in woman's murder case, woman was murdered for dowry and her body was thrown at her parents' house, in the Sub-Inspector's car...

Crime News : महिला की हत्या मामले में दारोगा को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि मर्डर के बाद लाश को दारोगा की ही गाड़ी से फेंका गया था। पूरा मामला बिहार के सारण जिले के सोनपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या–17 का है। जहां, हरिहरनाथ थाना क्षेत्र के कोइरी पट्टी में विवाहिता सरिता प्रकाश की दहेज की वजह से हत्या कर दी गयी थी।

अब इस मामले में हरिहरनाथ पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर थाना में तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार रजक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के पिता जयप्रकाश महतो 17 जनवरी को हरिहरनाथ थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राथमिकी में वैशाली जिले के करताहा बुजुर्ग गांव निवासी स्वर्गीय रघुनाथ सिंह के पुत्र सत्येंद्र कुमार (पति) के अलावा उसके भाई जीतन सिंह, तथा उनकी पत्नी पड़ोसी रीना देवी समेत पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि शादी के बाद से ही सरिता को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और इसी प्रताड़ना के चलते उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। 16 जनवरी की रात करीब 12:38 बजे एक काले रंग की स्कॉर्पियो से सरिता को उसके मायके सोनपुर लाया गया। गाड़ी स्टार्ट हालत में ही रही, चालक अंदर बैठा रहा और एक व्यक्ति उतरकर सरिता को सड़क किनारे उसके मायके के सामने रखकर फरार हो गया।

सुबह जब परिजन बाहर निकले तो घर के ठीक सामने दरवाजे के पास सरिता का शव पड़ा मिला। उसके गले पर गहरे दबाव के निशान थे, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होती है।परिजनों ने बताया कि स्कॉर्पियो पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था, जिससे शक और गहरा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हरिहरनाथ थाना अध्यक्ष विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। आरोपी दारोगा से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार इस कांड में अब तक एक आरोपी और दो अन्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मृतका का पति सत्येंद्र कुमार फिलहाल फरार है।

उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close