दारोगा से मारपीट : आजसू नेता पर लगा आरोप…. दारोगा से की मारपीट और गाली-गलौज

रामगढ़: पतरातू बस्ती निवासी धर्मेद्र साव भोपाली ने रामगढ़ थाना में एक आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि वह आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हैं। 24 सितंबर की रात्रि 11 बजे लोहार टोला निवासी विकास कुमार का मामला लेकर वह रामगढ़ थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद भी कोई कारवाई नहीं की गई है। थाना परिसर में दारोगा प्रभात कुमार ने उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। इस दौरान रामगढ़ थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे। इस मामले में उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी तत्काल रामगढ़ थाना पहुंचे। रामगढ़ एसपी को फोन पर घटना की जानकारी दी और कार्रवाई करने की बात कही।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close