दारोगा की मौत, जवान की हालत गंभीर, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को रौंदते हुए शराब तस्कर फरार

बेगूसराय : जिले में शराब तस्करों ने एक दारोगा की जान ले ली. जानकारी के अनुसार, शराब का अवैध धंधा कर रहे तस्करों को पकड़ने गए पुलिसकर्मी पर हमला बोला गया. घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के छतौना पुल की है. मृतक दारोगा की पहचान खमास चौधरी के रूप में की गयी है जो नावकोठी थाने में तैनात थे. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में शराब की खेप लायी जा रही है. पुलिस ने कार को घेरा तो चालक ने स्पीड बढ़ा दी और पुलिसकर्मियों को कुचल दिया.
जानकारी के मुताबिक, शहीद नावकोठी थाना में पुलिस को सूचना मिली की एक ऑल्टो कार से कोई शख्स शराब लेकर जा रहा है. जानकारी पर कार्रवाई करते हुए रात्रि गाड़ी को भेजा गया. पुलिस ने रास्ते में गश्ती गाड़ी को छतौना बूढ़ी गंडक नदी पुल के पास रोका. वहां वाहनों की चेकिंग की जाने लगी. इस दौरान ऑल्टो कार वहां आई. जैसे ही पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो कार चालक ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी. सामने एएसआई खामस चौधरी खड़े थे. कार ड्राइवर उन्हें कुचलने हुए आगे निकल गया. इससे एएसआई वहीं गिर गए. उनके सिर और पैर पर गंभीर चोट आई थी. जिस कारण उनकी वहीं मौत हो गई. वहीं, एक होमगार्ड जवान को भी इसमें चोट आई है. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।










