इंस्टाग्राम की फोटो बनी बर्बादी का हथियार! AI से बनाई अश्लील तस्वीरें, पति को भेजकर रिश्ता तोड़ने की धमकी

भदोही में AI ब्लैकमेलिंग का खौफनाक खेल, शादी के बाद शुरू हुआ डर और वसूली का सिलसिला

Bhadohi से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल कर एक युवती की जिंदगी को बर्बाद करने की साजिश रची गई। आरोप है कि इंस्टाग्राम से तस्वीरें चुराकर उनकी अश्लील फोटो तैयार की गईं और फिर उन्हीं तस्वीरों के जरिए युवती को ब्लैकमेल किया गया। इतना ही नहीं, शादी के बाद आरोपी ने वे तस्वीरें युवती के पति को भेजकर रिश्ता तुड़वाने तक की धमकी दे डाली।

पुलिस के मुताबिक, औराई थाना क्षेत्र के घोसिया निवासी साइबर कैफे संचालक तालिब और उसके भाई रफीक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने AI तकनीक की मदद से युवती की फर्जी अश्लील तस्वीरें तैयार कीं और उसे डराकर 50 हजार रुपये की वसूली की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती, फिर शुरू हुआ डर का खेल

शहर कोतवाली क्षेत्र की 25 वर्षीय युवती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें अपलोड की थीं। शिकायत के अनुसार, आरोपी तालिब ने इंस्टाग्राम के जरिए युवती से दोस्ती की और धीरे-धीरे बातचीत बढ़ाई। इसके बाद उसने AI की मदद से युवती की अश्लील तस्वीरें तैयार कर उसे भेजनी शुरू कर दीं।

आरोप है कि आरोपी ने युवती को धमकी दी कि अगर उसने 50 हजार रुपये नहीं दिए तो ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएंगी। बदनामी के डर से युवती ने ज्ञानपुर में आरोपी को 50 हजार रुपये दे दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शादी के बाद पति को भेजीं अश्लील तस्वीरें

मामला यहीं नहीं रुका। पुलिस के अनुसार, 8 फरवरी 2025 को युवती की शादी Varanasi में हुई थी। लेकिन अप्रैल में आरोपी ने युवती के पति के मोबाइल पर वही अश्लील तस्वीरें भेज दीं। इसके बाद फिर से पैसे मांगते हुए रिश्ता तुड़वाने और चैट सार्वजनिक करने की धमकी दी गई।

इस पूरे घटनाक्रम से युवती और उसका परिवार दहशत में आ गया। आखिरकार 13 मई को युवती के पिता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस की दबिश, लेकिन आरोपी फरार

पुलिस अधीक्षक Abhinav Tyagi ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन दोनों भाई फरार मिले। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि तालिब और रफीक इसी तरीके से कई युवतियों को निशाना बना चुके हैं और उनसे लाखों रुपये की ठगी कर चुके हैं।

अब पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है और उनके साइबर नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

close