झारखंड : पूजा सिंघल की विदेश यात्रा पर संकट…मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की जांच के चलते पासपोर्ट कोर्ट में जमा करने का निर्देश!

Jharkhand: Trouble for Pooja Singhal's foreign trip... Instructions to submit passport in court due to ED investigation in money laundering case!

झारखंड की सीनियर आईएएसस अधिकारी पूजा सिंघल पति अभिषेक झा के साथ विदेश जाना चाहती हैं. पूजा सिंघल ने रांची के पीएमएलए कोर्ट में याचिका डालकर उनका पासपोर्ट लौटाने की मांग की है.

पूजा सिंघल ने याचिका में कहा है कि बेटी का दाखिला अमेरिका में कराना जिसके लिए पासपोर्ट चाहिए. पूजा सिंघल की याचिका पर कोर्ट में 12 जून को सुनवाई होगी. मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में घिरी पूजा सिंघल अभी जमानत पर जेल से बाहर हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूजा सिंघल को मनरेगा घोटाला केस में ईडी ने 11 मई 2022 को गिरफ्तार किया था.

इससे पहले 6 मई को पूजा सिंघल से जुड़े 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी तब उनके सीएम सुमन कुमार के आवास और दफ्तर से 19 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी मिली थी. पूजा सिंघल को गिरफ्तारी के 28 महीने बाद 7 दिसंबर 2024 को जमानत मिली थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खान सचिव रहते गिरफ्तार हुई थीं पूजा सिंघल
सीनियर आईएएस पूजा सिंघल को जब ईडी ने गिरफ्तार किया था उस समय वह झारखंड की खान एवं उद्योग सचिव हुआ करती थी. पूजा सिंघल पर खूंटी जिला का डीसी रहते हुए 18 करोड़ रुपये का मनरेगा घोटाला करने का आरोप था. पूजा सिंघल का नाम 1000 करोड़ रुपये के खनन घोटाला केस में भी आया था. पूजा सिंघल 2000 बैच की झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी हैं.

मूलरूप से उत्तराखंड की रहने वाली पूजा सिंघल ने महज 21 साल की उम्र में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की थी और इस उपलब्धि के लिए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किया गया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूजा सिंघल ने झारखंड में बतौर आईएएस अधिकारी खनन, उद्योग, कृषि और स्वास्थ्य विभाग में अहम ओहदा संभाला.

सरकार ने दिसंबर में वापस लिया था निलंबन
पूजा सिंघल को पीएमएलए कोर्ट ने 7 दिसंबर 2024 को जमानत दी.

जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने उनका निलंबन वापस लिया और दोबारा सेवा में बहाल कर दिया है. पूजा सिंघल अभी कार्मिक विभाग में सेवा दे रही हैं. पूजा सिंघल झारखंड की उन चंद आईएएस अधिकारियों में शामिल हैं जिन्होंने पहले अपने कार्यकलापों से सुर्खियां बटोरी. विभागों में शानदार काम किया और फिर भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जाना पड़ा.

पूजा सिंघल के अलावा झारखंड में छवि रंजन भी जेल जा चुके हैं. छवि रंजन को जमीन घोटाला केस में गिरफ्तार किया गया था. 20 मई को सीनियर आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को शराब घोटाला केस में गिरफ्तार किया गया है.

Related Articles

close