लोहरदगा में खुला बीमा कंपनी का ESO शाखा, मिलेगी एक साथ कई सुविधा

लोहरदगा । श्रीराम जीवन बीमा कंपनी लोहदगा शाखा के अंतर्गत एक ESO शाखा का उद्घाटन पेशरार प्रखंड में किया गया। शाखा का उद्घाटन कंपनी के सीनियर वाईस प्रेजिडेंट एवम बिज़नेस हेड शक्ति नाथ श्रीवास्तव तथा पेशरार की मुखिया रंजीता नागेसिया ने संयुक्त रूप से किया। इस शाखा का संचालन कंपनी के excecutive Sales officer तारकेश्वर महतो करेंगे।

समारोह को संबोधित करते हुए कंपनी की ओर से उपस्थित शक्ति नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी भारत सरकार की स्वायत्त इकाई इरडा के निर्देशानुसार पूरे भारतवर्ष में कार्यरत है एवं सुदूरवर्ती इलाकों में भी अपनी पहुंच बनाने में सक्षम है तथा इसी कार्यक्रम के तहत पेशरार ब्लॉक में भी कंपनी की पहुँच बनी है। उन्होंने यह भी कहा की कंपनी ने अब अपने सभी कार्यकर्ताओं को श्रीराम one कार्यक्रम से जोड़ा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसमें वे जीवन बीमा उत्पाद के साथ साथ सुरक्षित फिक्स्ड डिपाजिट, रेकरिंग डिपाजिट, स्वास्थ्य बीमा उत्पाद, म्यूच्यूअल फण्ड, सामान्य बीमा तथा और भी बहुत कुछ एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं, जिससे ग्राहकों को बेहतर सुरक्षा के साथ साथ आकर्षक एवम सुरक्षित रिटर्न्स मिलते हैं। रीजनल मैनेजर राजदीप सिंह ने कहा कि पेशरार तथा आसपास के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यहां के सभी लोग काफी अच्छा काम कर रहे हैं तथा अपने ग्राहकों को अच्छा सर्विस प्रदान कर रहे हैं।

लोहरदगा ब्रांच आज पूरे जोन में न. one स्थान बनाये हुए है। लोहरदगा शाखा के एरिया मैनेजर शुकेश कुमार ने भी बीमा के प्रति लोगों में जागरूकता और सही जगह पर निवेश के लिए ग्रामीणों में जागरूकता लाने के लिए कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया। उद्घाटन समारोह में असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर निकेश मिश्रा, सेल्स मैनेजर विकास जायसवाल, सुजाता मेहर एवम काफी संख्या में सेल्स अफसर मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close