धंधा है पर गंदा है ये: कोयले के अवैध कारोबार में चाल धंसने से फिर गई जान, दो की मौत, कई दबे

धनबाद । अवैध कोयले का कारोबार और हादसे के बीच जमींदोज होती जिंदगी अब कोयला नगरी की पहचान बन गई है। कोयलांचल में हमेशा अवैध उत्खनन हादसों को दावत देता है फिर भी लोग चंद पैसों के लालच में जान जोखिम में डाल देते हैं. एक बार फिर से धनबाद में खदान हादसा हुआ है. इस हादसे में अब तक दो लोगों के मौत की पुष्टि हुई है, वहीं मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है.

क्या है मामला

ताजा मामला जिले के निरसा के ईसीएल कापासारा आउटसोर्सिंग का है. यहां अवैध कोयला उत्खनन के दौरान चाल धंसने से हादसा हुआ. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और करीब चार से पांच लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. इस दुर्घटना के बाद से स्थानीय लोगों में ईसीएल प्रबंधन के प्रति रोष है और प्रबंधन को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक दूसरे पर लगा रहे आरोप

घटना के बाद माइंस के अंदर अफरातफरी मच गई. कोयले की कटाई कर रहे लोग जान बचाकर किसी तरह से बाहर निकल सके. इसी बीच खदान के मलबे के नीचे चार से पांच लोग दब जाने की सूचना है। स्थानीय लोगों ने इसको लेकर ईसीएल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है. लोगों का कहना है कि ईसीएल प्रबंधन उत्खनन कर खदानें खुली छोड़ देती हैं, जिसमें थोड़े पैसों के लालच में लोग मौत के मुंह में चले जाते हैं. वहीं ईसीएल प्रबंधन स्थानीय लोगों पर ठीकरा फोड़ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह सोमवार को भी कई लोग खदान के अवैध मुहाने के जरिए कोयले की कटाई के लिए घुसे थे. इस दौरान अचानक जोरदार आवाज के साथ माइंस के अंदर चाल धंस गई. जिस स्थान पर चाल धंसी वहां पर कोयला काट रहे दो लोग मलबे के नीचे आ गये, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इनमें से एक के शव को बाहर निकाल लिया गया है और एक शव की पहचान भी की जा चुकी है. इस बीच ग्रामीणों द्वारा दूसरे शव को मलबे से निकालकर भागने की सूचना है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close