अय्यर-राहुल का दिवाली धमाका: 51+61+51+128 +102 = 410, भारतीय बल्लेबाजों ने की रनों की आतिशबाजी

चेन्नई। चेन्नई के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों ने चमत्कार किया है। भारत ने इस मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की है। नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले में भारत ने 410.रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। टीम इंडिया के जितने भी बल्लेबाज आज मैदान में उतरे, या तो उन्होंने अर्धशतक बनाया या फिर शतक। भारत की ओर से ओपनर शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने तूफानी शुरुआत की। दोनों ने 11वें ओवर में ही टीम के स्कोर बोर्ड में 100 रन जोड़ दिये।

शुभमन ने विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली, 32 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 51 रन बनाने के बाद वो बाउंड्री पर लपक लिये गये। रोहित शर्मा और विराट की पारी अच्छ चल रही थी, लेकिन रोहित शर्मा ने भी अर्धशतक बनाने के बाद अपनी लय खो दी। रोहित ने 54 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्के लगाने के बाद 61 पर आउट हो गये। विराट सधी हुई बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्होंने भी अर्धशतक बनाये, लेकिन फिर तुरंत ही 51 पर आउट हो गये।

लेकिन उसके बाद श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने जो कुछ किया, वो किसी चमत्कार से कम नहीं था। दोनों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। केएल राहुल तो आज अलग ही अंदाज में थे। राहुल ने महज 62 गेंद पर अपना शतक पूरा किया, इससे पहले राहुल ने 40 गेंद पर अपना अर्धशतक बनाया था, मतलब आखिरी 50 रन उन्होंने महज 22 गेंद पर बनाये। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी की। राहुल ने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाये। राहुल 102 रन बनाये। श्रेयस अय्यर ने 128 रनों की पारी खेलकर नाबाद लौटे। अय्यर ने 84 गेंद पर अपना शतक पूरा किया था। अपनी पारी में अय्यर ने 10 चौके और 5 छक्के मारे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close