जय गणेश: लालबाग के राजा की खुली दानपेटी, एक ही दिन में मिला इतना दान कि जानकर आंखें चौधिया जायेगी, कैश के साथ लाखों के जेवहरात भी

महाराष्ट्र। इन दिनों गणेश पूजा की धूम है। खासकर महाराष्ट्र में तो गणेश पूजा का आकर्षण आसमान छू रहा है। गणेश पूजा में लालबाग के राजा का भी अपना महत्व है। जहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूरी हो जाती है। लालबाग के राजा को दान भी दिल खोलकर भक्त देते हैं। मुंबई के लालाबाग के राजा के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। अब भक्तों की इतनी भारी भीड़ आएगी तो वे बप्पा को चढ़ावा भी इसी हिसाब से चढ़ाएंगे। लालबाग के राजा की दानपेटी में पहले दिन कितना चढ़ावा चढ़ाया गया है, उसकी आज गिनती की गई। भक्तों ने इतना चढ़ावा दिया।
बुधवार को लालबाग के राजा की दानपेटी को खोला गया ताकि पता चल सके कि भक्तों ने पहले दिन कितना चढ़ावा चढ़ाया है। दानपेटी में रखे पैसों की गिनती की गई तो यह रकम 42 लाख तक पहुंच गई। इसके अलावा भक्त सोना और चांदी भी अपने प्रिय बप्पा को चढ़ाते हैं। आपको बता दें कि भक्तों ने 198.55 ग्राम सोना और 5440 ग्राम चांदी का भी चढ़ावा चढ़ाया है।
यह उत्सव 28 सितंबर तक चलेगा। इन 10 दिनों तक आपको देश के हर कोने में इस त्योहार की धूम देखने को मिलेगी मगर सबसे ज्यादा धूम महाराष्ट्र में देखने को मिलती है। महाराष्ट्र में भी मुंबई के लालबाग के राजा सबसे लोकप्रिय गणेश मंडल हैं। लालबाग के राजा के दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों लोग आते हैं। लालबाग के राजा गणेश मंडल के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक गणेश उत्सव के दौरान यहां करीब 1 करोड़ लोग दर्शन के लिए आते हैं।












