झारखंड में जल सहिया दीदी को जल्द मिलेगा बकाया राशि, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से की चर्चा, इन मुद्दों पर भी…

रांची। जल सहिया दीदी की बकाया राशि का भुगतान जल्द हो सकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल से चर्चा की है। इससे पहले आज  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल के साथ झारखंड और केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के बीच जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत महत्वपूर्ण MOU पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आनलाइन माध्यम से जुड़कर राज्य की प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं को केंद्र सरकार के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य स्पष्ट है, हर घर तक नल से स्वच्छ जल पहुंचाना। भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद झारखंड इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से लंबित परियोजनाओं को गति मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था और मजबूत होगी। जल सहिया दीदियों के योगदान को और सशक्त बनाने तथा झारखंड के हिस्से की लंबित राशि शीघ्र उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया गया। हमारा संकल्प है कि राज्य के प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित पेयजल की सुविधा सुनिश्चित हो।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close